Baloda Bazar: कौन हैं बलौदा बाजार जिला कलेक्टर IAS कुमार लाल चौहान, जिनका ऑफिस भीड़ ने फूंक डाला
Baloda Bazar Collectorate Violence: चहुंओर तोड़फोड़...अधजले 200 वाहन...। हिंसा का यह खौफनाक मंजर छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर का है। हिंसा की इस आग में जिला कलेक्टर आईएएस कुमार लाल चौहान (IAS KL Chauhan) का कार्यालय भी जल उठा। लपेटे में बलौदा बाजार एसपी ऑफिस भी आ गया।
बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को स्थिति काबू में है। जनप्रतिनिधि व अफसर हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

प्रभारी सचिव आईएएस सिद्धार्थ कोमल परदेसी, संभागीय आयुक्त संजय कुमार अलंग, आईजी अमरेश मिश्रा आदि बलौदा बाजार पहुंचे। कलेक्टर-एसपी घटना की पूरी जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।
बलौदा बाजार में धारा 144 लागू
इनके अलावा डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल व विधायक बलौदा बाजार संतराम वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बलौदा बाजार जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान के आदेश पर धारा 144 लागू की गई है, जो 10 जून रात 9 बजे से 16 जून रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

बलौदा बाजार में क्यों विरोध कर रहा सतनामी समाज?
दरअसल, छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा था। सोमवार अपराह्न को सतनामी समाज के करीब एक हजार लोग बलौदा बाजार जिला कलेक्टर व जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हिंसक हो गए। पेट्रोल बम फेंककर वाहनों व कार्यालय में आग लगा दी।
कौन हैं बलौदा बाजार जिला कलेक्टर?
बता दें कि बलौदा बाजार के जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान साल 2009 बैच के आईएएस अफसर है। ये स्टेट सर्विस से प्रमोट होकर आईएएस बने।
3 माह पहले ही बलौदा बाजार के 10वें डीएम पद का चार्ज संभाला। इससे पहले केएलकेएल चौहान छत्तीसगढ़ में कांकेर व सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर भी रह चुके हैं।
आईएएस कुमार लाल चौहान जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ रहे। साल 2009 से 2011 तक बलौदा बाजार में अपर कलेक्टर पद संभाला।












Click it and Unblock the Notifications