कौन हैं एडवोकेट पीयूष सचदेवा? जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आतंकी तहव्वुर राणा के पक्ष में लड़ेंगे केस
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल 2025 को अमेरिका से भारत एक खास विमान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाया गया है। NIA ने तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारितक रूप से पालम एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया है।
भारत में पहुंचने के बाद तहव्वुर राणा का मेडिकल चेकअप किया जा चुका है। इसके बाद उसे सीधे पटियाला हाउस स्थित NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। तहव्वुर राणा के भारत पहुंचते ही इस बात का खुलासा हो चुका है कि कोर्ट में तहव्वुर राणा का पक्ष कौन एडवोकेट रखेगा।

तहव्वुर राणा के पक्ष में कौन लड़ेगा केस?
26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को स्पेशल एनआई जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में तहव्वुर राणा का केस दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा लड़ेंगे और आतंकी राणा के बचाव में पक्ष रखेंगे।
कौन हैं पीयूष सचदेवा?
आतंकी तहव्वुर राणा के पक्ष में केस लड़ने वाले पीयूष सचदेवा दिल्ली के सीनियर व एडवोकेट हैं। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े पीयूष सचदेवा अब आतंकी तहव्वुर राणा को बचाने के लिए कोर्ट में उनका केस लड़ेगे। इससे पहले पीयूष सचदेवा कई बड़े केस लड़ चुके हैं।
क्यों पीयूष सचदेवा लड़ रहे आतंकी तहव्वुर राणा का केस?
बता दें भारत के कानून की न्याय व्यवस्था के अंतर्गत हर प्रकार के आरोपी का पक्ष रखने के लिए उसे एडवोकेट दिए जाने की सुविधा है। नियम मे अनुसार अगर कोई अपराधी अपने लिए कोई वकील हायर नहीं कर पाता है या फिर कोई वकील उसका केस लड़ने के लिए तैयार नहीं होता है तो विधिक सेवा प्राधिकरण से बंदी अपने लिए एडवोकेट की डिमांड करता है। जिसके आधार पर विधिक सेवा प्राधिकरण बंदी के लिए वकील हायर करती है। इसी के तहत पीयूष सचदेवा का तहव्वुर राणा का केस लड़ने के लिए अप्वाइंट किया गया है।
पीयूष सचदेवा ने की ये अपील
तहव्वुर राणा का केस लड़ रहे पीयूष सचदेवा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं उन्होंने अपनी फोटो पब्लिस नहीं करने का अनुरोध किया है। पीयूष सचदेवा ।बस एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत अप्वाइंट किए जाने के कारण राणा का केस लड़ रहे हैं।
एनआईए ने तहव्वुर राणा की शेयर की लेटेस्ट फोटो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से अरेस्ट करने के बाद उसकी एक फोटो जारी की है। जिसमें वो ब्राउन कलर के कपड़ों में नजर आ रहा है। उसकी फोटो पीछ से ली गई है लेकिन उसकी सफेद दाढ़ी नजर आ रही है।
अमेरिका से भारत लाया गया है तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में एनएसजी और एनआईए की टीमों द्वारा नई दिल्ली लाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। हवाई अड्डे पर एनआईए की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications