कौन हैं अदार पूनावाला, जिन्होंने 1000cr में खरीदी करण जौहर की आधी कंपनी, वैक्सीन किंग की संपत्ति चौंका देगी
Adar Poonawalla Biography: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में आधी हिस्सेदारी खरीद ली है। अदार पूनावाला ने इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भारतीय मनोरंजन जगत में डील अब तक की सबसे बड़ी डील में से एक मानी जा रही है।
अब करण जौहर ने पुष्टि की है कि अदार पूनावाला धर्मा प्रोडक्शंस का 50% हिस्सा खरीदेंगे। धर्मा प्रोडक्शन कुछ समय से इनवेस्टर की तलाश कर रहा था। हालांकि, करण ने अब खुलासा किया है कि पूनावाला धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट (धर्मा) दोनों में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। करण जौहर हालांकि कंपनी के सीईओ बने रहेंगे। इसके बाद से अदार पूनावाला अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

who is Adar Poonawalla: कौन हैं अदार पूनावाला?
- अदार पूनावाला एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी में से एक हैं।
- अदार पूनावाला का 14 जनवरी 1981 को हुआ है। उनके पिता साइरस पूनावाला हैं। साइरस पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक हैं।
- अदार पूनावाला की शिक्षा बिशप स्कूल (पुणे) और सेंट एडमंड स्कूल कैंटरबरी में हुई और उसके बाद वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से डिग्री ली है। अदार पूनावाला की शादी नताशा पूनावाला से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।

- अदार पूनावाला ने यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद 2001 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ज्वाइन किया था। SII दुनियाभर के 140 से ज्यादा देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करता है। इसका 85 प्रतिशत राजस्व विदेशों से आता है।
- अदार पूनावाला 2011 में SII के CEO बने। 2012 में, उन्होंने नीदरलैंड स्थित सरकारी वैक्सीन निर्माण कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल्स के अधिग्रहण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। अदार पूनावाला वैश्विक वैक्सीन गठबंधन, GAVI एलायंस के बोर्ड सदस्य हैं।
- अदार पूनावाला ने 2014 में सीरम इंस्टीट्यूट की ओरल पोलियो वैक्सीन की शुरुआत की और उसे लॉन्च किया, जो कंपनी के लिए बेस्टसेलर बन गई।
- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के लिए कोविडशील्ड वैक्सीन बनाकर भी दुनियाभर में खूब पैसा बनाया। अदार पूनावाला के नेतृत्व में, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च करने वाली पहली कंपनियों में से एक बन गई, एक ऐसी उपलब्धि जिसने भारत की सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध कंपनी के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया।
- अदार पूनावाला को उनके काम के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। 2021 में फॉर्च्यून के ग्रेट लीडर के रूप में पहचाने जाने से लेकर 2019 में हुरुन नेशनल आइकॉन ऑफ फिलैंथ्रोपी अवार्ड प्राप्त करने तक, अदार पूनावाला के योगदान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है।

Adar Poonawalla Net Worth: अदार पूनावाला की संपत्ति?
- अदार पूनावाला अरबपति हैं। भारत, लंदन समेत दुनियाभर के कई देशों में उनकी संपत्ति है। दिसंबर 2023 में पूनावाला ने लंदन में 1446 करोड़ रुपये की सबसे महंगी संपत्ति खरीदी थी। जिसके बाद से उनकी नेटवर्थ की चर्चा और ज्यादा होने लगी थी। अदार पूनावाल का एक घर मुंबई में भी है, जिसकी कीमत 750 करोड़ रुपये है।
- अदार पूनावाला के पिता साइरस पूनावाला के पिता फोर्ब्स लिस्ट (2022) के मुताबिक भारत के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। साइरस पूनावाला की कुल संपत्ति 24.3 बिलियन डॉलर है। पूनावाला भारत के 10 सबसे अमीर लोगों में से हैं, जिनकी कुल संपत्ति 16.6 बिलियन डॉलर है।
- SII दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है और 2021 में पूनावाला को भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फोर्ब्स के अनुसार अप्रैल 2020 से उनकी संपत्ति 8.2 बिलियन डॉलर से दोगुनी होकर 16.3 बिलियन डॉलर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications