आखिर कौन है वो सुधीर और सुखविंदर, जिनपर जा रहा है सोनाली फोगाट की हत्या का शक
नई दिल्ली, 26 अगस्त। सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की गोवा में अचानक मृत्यु के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां परिवार ने सोनाली की मौत को लेकर सवाल उठाए थे तो दूसरी तरफ पुलिस ने इसे शुरुआती तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत का मामला बताया था। हालांकि अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई की सोनाली के शरीर पर घाव के निशान थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद परिवार सोनाली की हत्या की बात कह रहा है।

दोनों पर्सनल असिस्टेंट पर शक की सुई
सोनाली की हत्या के पीछे दो लोगों का नाम सामने आ रहा है और वह कोई और नहीं बल्कि सोनाली के ही दो पर्सनल असिस्टेंट हैं। जी हां, सोनाली फोगाट के दो पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सावगन और सुखविंदर पर अब शक की सुई घूम रही है। सोनाली फोगाट के भाई ने भी तीन साल पहले दावा किया था कि सोनाली फोगाट के साथ उनका ही साथी दुष्कर्म कर रहा है, उसने सोनाली के खाने में कुछ मिलाया और इसके बाद सोनाली के साथ दुष्कर्म किया और अब वह उन्हें ब्लैकमेल करता है।
Recommended Video

अभी तक नहीं हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट आई थी कि सोनाली के दोनों ही सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गोवा पुलिस ने इससे इनकार किया है। सोनाली के भाई ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले इन लोगों ने सोनाली के साथ यौन उत्पीड़न किया था। गौर करने वाली बात है कि सोनाली गोवा के कर्लीज होटल में पार्टी करने के लिए गई थीं, यहां डिनर के दौरान उनके साथ उनके दोनों सहयोगी भी साथ थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनाली की मौत किस वजह से हुई है।

सोनाली अपनी परेशानी साझा करना चाहती थीं
जिस तरह से शुरुआत में सोनाली की मौत की वजह पुलिस ने दिल का दौरा बताई थी उसके बाद से ही परिवार इस दावे पर सवाल खड़ा कर रहा था। परिवार के लोगों का कहना था कि सोनाली पूरी तरह से फिट थीं। लिहाजा उन्हें दिल का दौरा पड़ ही नहीं सकता है। परिवार के अनुसार मौत से एक दिन पहले सोनाली का फोन आया था और वह अपनी कुछ परेशानी कहना चाहती थीं। यही नहीं परिवार का कहना है कि सोनाली की मौत के बाद हरियाणा स्थित उनके फॉर्महाउस से उनके कुछ सामान चोरी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications