मोदी कैबिनेट में मध्‍य प्रदेश से आये ये तीन सांसद, जानिये कौन हैं ये

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया है। इस कैबिनेट विस्तार में 19 नये मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है जबकि 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गयी है। ये 19 लोग कौन हैं, उनके बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिये। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, उन नेताओं के बारे में जो मध्‍य प्रदेश से मंत्रीमंडल में शामिल हुए हैं।। [जानिए यूपी से कौन-कौन शामिल हुआ मंत्रीमंडल में]

1. फग्गन सिंह कुलस्ते (मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद)

Kulasate

फग्गन कुलस्ते का जन्म 18 मई को मध्य प्रदेश के मंडला में हुआ था। वह मंडला से भाजपा की ओर से लोकसभा सांसद चुनकर आये हैं। 1999 में बाजपेयी सरकार में उन्होंने राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

मंडला लोकसभा सीट का वह 1996 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2009 में वह कांग्रेस के बसोरी रिंग से हार गये थे, लेकिन उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ओमकार मरकम को हराया था।

2. अनिल माधव दवे (मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद)

Anil

अनिल माधव का जन्म 6 जुलाई 1956 में मध्य प्रदेश के बदनगर में हुआ था। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के नेता है। मौजूदा समय में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। अनिल माधव ने इंदौर के गुजराती कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की और वह अविवाहित हैं।

3. एमजे अकबर (मध्‍य प्रदेश से राज्यसभा सांसद)

MJ Akbar

मोबाशर जवाद अकबर, प्रसिद्ध पत्रकार हैं। साथ ही मध्‍य प्रदेश से राज्‍यसभा में सांसद भी। उन्‍होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत 25 साल की उम्र मं संडे मैगजीन के साथ की थी। उसके बाद टेलीग्राफ और दि एशियन एज में बतौर संपादक रहे। एक समय में अकबर राजीव गांधी के बहुत करीबी माने जाते थे।

1989 में उन्‍होंने कांग्रेस के टिकट पर बिहार के किशनगंज से चुनाव जीता था। वे कई किताबें भी लिख चुके हैं। उनकी सबसे चर्चित किताब थी "रियॉट आफ्टर रियॉट।" साथ ही प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बायोग्राफी भी उन्‍होंने लिखी थी। वे 2014 में भारतीय जनता पार्टी में बतौर प्रवक्ता शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+