वे 12 साहसी लोग, जिन्होंने चांद पर उतरकर रच दिया इतिहास, जानें सभी के बारे में यहां
चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला है। अगर यह सफलतापूर्वक लैंड कर जाता है तो पूरी दुनिया में एक रिकॉर्ड कायम कर देगा। देश भर में जहां लोग इसकी सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं वहीं कई लोग पूजा पाठ भी कर रहे हैं। इन सब के बीच आज हम आपलोगों को चंद्रमा से जुड़ी रोचक बातें बताएंगे। दरअसल, आज हम आपलोगों को बताएंगे कि वे 12 साहसी लोग कौन हैं जिन्होंने चांद की सतह पर उतरकर इतिहास रच दिया।
1.नील आर्मस्ट्रॉन्ग
सबसे पहले अमेरिका के अपोलो-11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद पर कदम रखा था। उन्होंने 20 जुलाई 1969 को वहां कदम रखा था।
2.बज एल्ड्रिन
बज एल्ड्रिन भी अमेरिका के अपोलो-11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ ही चांद पर कदम रखा था। चांद पर कदम रखने वाले वह दूसरे शख्स थे।
3.पेटे कॉनराड
पेटे कॉनराड चांद पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति थे। अमेरिका ने नवंबर 1969 में अपोलो-12 मिशन भेजा था, जिसके जरिए कॉनराड चांद पर पहुंचे।
4.एलन बीन
एलन बीन भी अमेरिका के अपोलो-12 मिशन के तहत पेटे कॉनराड के साथ चांद पर गए थे। इस तरह चांद पर जाने वाले वह चौथे शख्स थे।
5.एलन शेपर्ड
एलन शेपर्ड चांद पर जाने पर पांचवें शख्स थे। वह फरवरी 1971 में अपोलो-14 मिशन के तहत चांद पर गए थे। नीचे देखें और भी नाम...

एडगेर मिशेल
एडगेर मिशेल ने अपोलो-14 मिशन के तहत चांद पर कदम रखा था और इस तरह से करने वाले वह छठे व्यक्ति थे।
डेविड स्कॉट
डेविड स्कॉट ने अपोलो-15 मिशन के तहत चांद पर कदम रखा था। वह चांद पर कदम रखने वाले 7वें व्यक्ति थे।
जेम्स इरविन
अपोलो-15 मिशन के जरिए जेम्स इरविन चांद की सतह पर कदम रखने वाले 8वें व्यक्ति थे।
जॉन यंग
जॉन यंग ने नासा के अपोलो मिशन-16 के तहत चांद पर कदम रखा था। वह ऐसा करने वाले 9वें व्यक्ति थे।
चार्ल्स ड्यूक
चार्ल्स ड्यूक भी अपोलो-16 मिशन के तहत चांद पर कदम रखा था। वह चंद्रमा पर कदम रखने वाले 10वें व्यक्ति थे।
यूजीन सेरनन
यूजीन सेरनन अपोलो-17 मिशन के तहत चांद पर कदम रखने वाले 11 वें व्यक्ति थे।
हैरिसन स्मिथ
हैरिसन स्मिथ भी नासा के अपोलो-17 मिशन के तहत चांद पर कदम रखने वाले 12वें व्यक्ति थे।












Click it and Unblock the Notifications