Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं विनीता और प्रीति? जिनकी अश्लील रील्स ने काटा बवाल, अब नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट

Holi viral video, सोशल मीडिया पर होली की कई रील्स और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस दौरान नोए़डा में लड़कियों का स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने को लेकर केस दर्ज किया । अब इस मामले में दोनों लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए थे।

Who are Preeti and Vineeta viral holi video shoot on scooter and metro noida police arrested

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से वीडियो बनाने वाली प्रीति, विनीता और पीयूष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन तीनों ने सेक्टर 78 में अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने उनके खिलाफ 279, 290, 294, 336, 337 के तहत केस दर्ज किया है। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पास किया। हालांकि ये तीनों जमानती धाराएं है। जिनमें उन्हें कोर्ट से जमानत मिल जाएगी।

यही नहीं इन लड़कियों का दिल्ली मेट्रो में भी होली खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों लड़कियों को 'अश्लीलता' के साथ होली खेलते देखा जा सकता है। रील के बैकग्राउंड में 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म का गाना 'अंग लगा दे रे...' बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी। यही नहीं स्कूटी पर वीडियो बनाने को लेकर ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 47,500 का चालान किया था। स्कूटर मालिक पर कुल 80,500 रुपये का जुर्माना लगा है।

कौन हैं ये लड़कियां और लड़का

प्रीति उत्तराखंड की रहने वाली हैं, विनीता नोएडा में रहती हैं और पीयूष दिल्ली का रहने वाला है। वे कई महीनों से वीडियो के लिए मिलकर कंटेट बना रहे हैं। हालाँकि, उनके हालिया होली-थीम वाले वीडियो ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। प्रीति के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं। पहले में 40 हजार और दूसरे में तीन लाख फॉलोअर्स हैं।वहीं, यूट्यूब पर भी दो चैनल हैं। जिनमें पहले में एक लाख और दूसरे में साढ़े आठ लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रीति ने बताया कि वह सिर्फ वीडियो बनाने के लिए दिल्ली में रहती है और उनके ज्यादातर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। विनीता पिछले दो साल से अधिक समय से रील बना रही हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के अपने जुनून को बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां भी कर रही है। पीयूष जो दोनों को रील शूट करने और उनमें से कुछ में अभिनय करने में भी मदद करता है। वह केवल 12वीं तक ही पढ़ा है। वह छोटी-मोटी नौकरियों से प्रति माह ₹6,000-7,000 कमाता है।

प्रीति ने कहा कि वो पीयूष से आठ महीने पहले जबकि विनीता से 15 दिन पहले ही मिली थी और उसके बाद साथ में वीडियो बनाना शुरू किया है। आजतक की खबर के मुताबिक, उनके पास नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाया गया जुर्माना को भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और भारी जुर्माना भरने में असमर्थता जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा स्टंट करना नहीं बल्कि इंस्टाग्राम रील्स बनाना था।

विनीता का कहना है कि, हम सिर्फ रील बना रहे थे, इसमें कोई समस्या नहीं है। मैं सभी से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि मैं खुद इतने पैसे देने में सक्षम नहीं हूं। मैं इतने पैसे कहां से लाऊंगी? कृपया मेरी थोड़ी मदद करें। कम से कम मेरा चालान तो कम करो, क्योंकि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

उसका कहना है कि, हमने होली मनाने के लिए वीडियो बनाया, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम जनता को कुछ गलत दिखाना चाहते थे। ऐसा कुछ भी नहीं है। जब उनसे पूछा गया था कि क्या ये अश्लील वीडियो हैं तो उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को ऐसे वीडियो पसंद नहीं आते हैं तो वो आगे से ऐसे वीडियो नहीं बनाएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+