LOCKDOWN में दीपिका पादुकोण, पति रणवीर के लिए क्या-क्या बनाकर खिला रही हैं?

मुंबई। भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने फैंस को बता रहे हैं कि वह कैसे अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने कई वीडियो शेयर किए

रणवीर सिंह ने कई वीडियो शेयर किए

शुक्रवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए। जिनमें से एक में दीपिका मास्टरशेफ के अवतार में दिख रही हैं। इस विडियो में दीपिका हाथ हिलाते हुए और मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका रणवीर के लिए उनकी पसंदीदा डिश तैयार कर रही हैं। जो भी डिश दीपिका तैयार करती हैं, रणवीर सिंह उसे अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। रणवीर अपने फैंस को बताते हैं कि दीपिका ने उनके लिए क्या बनाया है।

क्या बोले रणवीर सिंह?

क्या बोले रणवीर सिंह?

इंस्टाग्राम स्टोरी में रणवीर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू...लव यू...।' रणवीर ने कई डिशेज की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं। जो डिशेज उन्होंने बताईं, उनमें चौप्ड थाई सलाद, वेजिटेबल सूप, थाई ग्रीन करी, चावल शामिल हैं। स्टोरी पर शेयर किए एक अन्य वीडियो में दीपिका और रणवीर साथ में बैटर को तैयार करते दिख रहे हैं। जिसके बाद दीपिका इसे बेक करने के लिए ओवन में डाल देती हैं।

दोनों ने साथ में केक भी बनाया

दोनों ने साथ में केक भी बनाया

इसके साथ ही रणवीर ने केक के तैयार होने के बाद उसकी तस्वीर भी शेयर की हैं। एक स्टोरी में रणवीर ने दीपिका को न्यूटेला खाते हुए दिखाया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'राम चाहे लीला, लीला चाहे...' न्यूटेला के बॉक्स पर रणवीर की तस्वीर लगी दिख रही है। इससे पहले दीपिका ने लॉकडाउन के दौरान ही एक हैंगआउट इंटरव्यू भी दिया था। जिसमें उन्होंने खाने को लेकर कहा था, 'मैं वेस्टर्न कुकिंग में बहुत अच्छी हूं, इटैलियन और कॉन्टिनेंटल खाना भी अच्छे से बना लेती हूं। इस वक्त में भारतीय खाना बनाना सीख रही हूं। मैं धनिया, पुदीना, आटा और बेसन में फर्क भी जानना चाहती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+