लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस, बीआरएस या भाजपा कौन जीतेगी तेलंगाना में अधिक सीटें, जानें क्या कहता है सर्वे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पार्टी का फोकस अब लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने पर है। वहीं कर्नाटक के बाद तेलंगाना विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा भी दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अभी से प्रचार में जुट चुकी है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक सर्वेक्षण रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चौका देने वाले परिणाम सामने आए हैं।

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले लोक पोल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में संकेत मिल रहा है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस की मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है, जबकि भाजपा को तीसरे स्थान पर रहने का अनुमान है। वहीं इस सर्वेक्षण में भविष्यवाणी की गई है कि कांग्रेस तेलंगाना में अधिकांश सीटें हासिल करेगी।
सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनावों में तेलंगाना में 8-10 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है वहीं बीआरएस को 3-4 सीटें, बीजेपी को 1-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान लोक पोल के सर्वे नतीजे लगभग सटीक साबित हुए थे। इस सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस को 69-72 सीटें मिलेंगी। नतीजे के बाद पता चला कि कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं।












Click it and Unblock the Notifications