Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन से राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर लोग, जानिए

इस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग कौन से राज्य में रहते हैं, इसका खुलासा हाल ही में हुआ। भारत में सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति महाराष्ट्र में रहते हैं। Barclays Hurun India Rich List 2018 के अनुसार महाराष्ट्र में रहने वाले इन व्यक्तियों की संपत्ति कम से कम 1,000 करोड़ रुपये हैं।

नई दिल्ली। इस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग कौन से राज्य में रहते हैं, इसका खुलासा हाल ही में हुआ। भारत में सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति महाराष्ट्र में रहते हैं। Barclays Hurun India Rich List 2018 के अनुसार महाराष्ट्र में रहने वाले इन व्यक्तियों की संपत्ति कम से कम 1,000 करोड़ रुपये हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे में रहते हैं।

Mumbai

Barclays Hurun India Rich List 2018 की जारी लिस्ट के मुताबिक इस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। महारष्ट्र के पांच जिलों- मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे में 271 अमीर व्यक्ति रहके हैं, जिनकी कम से कम संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है। इन सभी लोगों की संपत्ति मिला दी जाए तो 21.14 लाख करोड़ होगी। ये भारत का कुल 42.7 प्रतिशत है। वहीं भारत में ऐसे अमीर लोगों की संख्य कुल 831 है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: ये वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

देश में टॉप 10 में से पांच लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। इसमें देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल है, जिनका घर एंटीलिया मुंबई में स्थित है। अंबानी की संपत्ति 3.7 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अमीर शख्स दिल्ली एनसीआर में रहते हैं। नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरिदाबाद में 176 लोग रहते हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है। इसके बाद कर्नाटक है जहां 71 लोग रहते हैं।

गुजरात में 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले 60 लोग रहते हैं। पांचवे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां ऐसे 55 लोग हैं।

ये भी पढ़ें: पेट निकलवाने से पहले मरीज ने की चिकन बिरयानी की डिमांड, उसके बाद हुई सर्जरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+