VIDEO: ये वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आपके जीवन में फैली सारी नेगेटिविटी को दूर भगा देगा। इस वीडियो में एक शख्स के साथ चार छोटे-छोटे और प्यारे कुत्ते रस्सी से कूद रहे हैं।
नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आपके जीवन में फैली सारी नेगेटिविटी को दूर भगा देगा। इस वीडियो में एक शख्स के साथ चार छोटे-छोटे और प्यारे कुत्ते रस्सी से कूद रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इंटरनेट पर ये वीडियो @MrBenLHall नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'वो चार दोस्त दो आपका पोस्ट हमेशा लाइक करते हैं।' इस वीडियो में एक शख्स के साथ चार कुत्ते रस्सी से कूद रहे हैं। शख्स पहले खुद रस्सी से कूदता है, फिर उसके साथ 3 कुत्ते भी कूदने लग जाते हैं। इसके बाद सड़क किनारे खड़ा एक कुत्ता भी आकर उसे ज्वाइन कर लेता है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते और भालू की बीच हुई ऐसी जबरदस्त लड़ाई, वायरल वीडियो में देखिए किसकी हुई जीत
इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लगभग 3 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 75 हजार रिट्वीट्स इस वीडियो को मिल चुके हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-
ये भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते का खाना छीनने के लिए भूखे बंदर ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, फिर मजे से की दावत












Click it and Unblock the Notifications