जानिए कौन-कौन है पीएम मोदी के परिवार में, अबतक जीता रहा है गुमनामी का जीवन
पीएम मोदी कुल 6 भाई-बहन हैं। पीएम मोदी अपने माता-पिता की तीसरी संतान हैं। उनसे दो छोटे भाई हैं और एक छोटी बहन है। जबकि, दो भाई प्रधानमंत्री मोदी से बड़े हैं। पूरा परिवार एक सामान्य भारतीय परिवार का जीवन जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2014 में जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, ऐसे कई मौके आए जब देश और दुनिया ने उनकी तस्वीरें देखी हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी उनमें जो एक उत्साह था, अपने बेटे के लिए प्यार था, वह अद्भूत था। अब पीएम मोदी अपनी मां के प्यार और आशीर्वाद को हमेशा यादों में ही समेटे रख पाएंगे। यह उनके लिए निजी और बहुत ही अपूर्णीय क्षति है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के परिवार को और यह भी देखते हैं कि अब वह निजी जीवन में, उनके परिवार में कौन लोग हैं ?

पीएम मोदी के परिवार में कौन-कौन
पीएम मोदी 6 भाई-बहन है। प्रधानमंत्री मंत्री के रिश्तेदार होते हुए भी उनका परिवार गुमनामी और मध्यवर्गीय जीवनशैली में जीता रहा है। पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं। पिछले कुछ सालों से वो अपने बड़े भाई के संपर्क में नहीं थे। उनका परिवार साधारण जीवन जीता रहा है। उनके पिता का नाम दामोदर दास मोदी और माता का नाम हीराबेन है। पीएम मोदी की पत्नी का नाम जशोदाबेन है, जो अलग रहती हैं।

पीएम मोदी के 6 भाई-बहन
नरेंद्र मोदी के 6 भाई बहन हैं। उनके भाई-बहनों का नाम है- सोमभाई, अमृतभाई, प्रह्लादभाई, बहन वासंतीबेन हसमुख लाल मोदीऔर पंकजभाई। पीएम मोदी भाईयों में तीसरे नंबर पर है। उनके सबसे बड़े भाई सोमभाई हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत थे और अब रिटायर हो चुके हैं। उनके बड़े भाई अब अहमदाबाद में एक ओल्ड ऐज होम चलाते हैं और सोशल वर्क करते हैं।
वहीं उनके दूसरे बड़े भाई अमृतभाई एक प्राइवेट कंपनी में फिटर के रूप में काम किया करते थे। वो भी अब रिटायर हो चुके हैं। जबकि 58 साल के पंकज मोदी भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और गुजरात सूचना विभाग में एक अधिकारी के रूप में काम करते थे। पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में उनके साथ रहती थीं।

पीएम मोदी की बहन
नरेंद्र मोदी की एक ही बहन हैं, जिनका नाम है वासंतीबेन हसमुख लाल मोदी। इनके पति हसमुख भाई एलआईसी में कार्यरत थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। पीएम मोदी के पिता दामोदर दास मोदी के 5 भाई थे। नरसिंह दास, नरोत्तमभाई, जगजीवन दास, कांतिलाल, जयंतीलाल। शादी के कुछ दिन बाद ही पीएम मोदी और उनकी पत्नी जशोदाबेन अलग हो गए। उनकी पत्नी एक सरकारी टीचर थीं, जो अब रिटायर हो चुकी है और समाजसेवा कर रही हैं।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications