Video: कब मिलेगी सीमा हैदर को भारत की नागरिकता? खुद पाकिस्तानी भाभी ने बताया क्या-क्या हो रही है दिक्कत

Seema Haider On citizenship of india: पाकिस्तान से अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले चार महीने से सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। सीमा हैदर और उनके बच्चों को फिलहाल भारत की नागरिकता नहीं मिली है।

अब सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए बताया है कि उन्हें और उनके बच्चों को भारतीय नागरिकता की जरूरत है। सीमा ने बताया कि नागरिकता ना मिलने की वजह से उनके बच्चों को भविष्य अंधकार में जा सकता है। इतना ही नहीं वीडियो में सीमा हैदर ने जेल जाने के भयावह अनुभव को भी साझा किया है। सीमा ने अपने और सचिन के साथ रहने को लेकर भी कई बातें बताई हैं। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा। (वीडियो खबर के अंत में है)

Seema Haider On citizenship of India

सीमा हैदर इस वीडियो में 'कौन कहते हैं भगवान आते नहीं' ये भजन गाते हुए भी दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत यहीं से होती है। वीडियो में सचिन कहते है कि सीमा के साथ रहने की वजह से वह बहुत ज्यादा खुश हैं। उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदल गया है। सचिन बताते हैं कि उन्हें लेकिन अभी भी सीमा के साथ वो पहले जैसा वीडियो कॉल और फोन पर बात करना अच्छा लगता है।

'मेरी नीयत और मोहब्बत सच्ची थी...'

सीमा हैदर और सचिन दोनों का कहना है कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं होता है कि दोनों एक साथ रहते हैं। सीमा ने कहा, ''मैं बहुत लकी भी हूं...राधे-कृष्ण जी की ये माया है कि मुझे मेरा प्यार मिल गया है। सचिन के साथ रहना और उसे पाना नामुकिन था। ये चीज मैं कभी नहीं भूल सकती हूं। लेकिन मेरे भगवान ने मेरा साथ दिया। मेरी नीयत सच्ची थी, मेरी मोहब्बत सच्ची थी।''

भारत की नागरिकता को लेकर क्या बोलीं सीमा हैदर?

सीमा हैदर ने कहा कि, 'मैं और मेरे चारों बच्चों ने बहुत बुरा समय भी भारत में देखा। जेल का मंजर बहुत बुरा था। मेरे बच्चे जेल में भी मुझे कहते थे कि चल मम्मी घर चलते हैं, मेरे बच्चों को नहीं पता था कि वो जेल में हैं। लेकिन मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि मुझे और मेरे बच्चों को नागरिकता मिलेगी।'

सीमा हैदर ने कहा, 'पाकिस्तान में उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे। वो बेसहारा हो गई थीं। यहां भारत में मेरे बच्चों के भविष्य को लेकर मुझे बहुत चिंता है लेकिन मुझे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। मैंने कहा भी है कि मुझे भारत की नागरिकता 10 साल बाद दे देना...लेकिन मेरे बच्चे स्कूल जाए और पढ़ें, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+