कब खाली करेंगी महुआ मोइत्रा सरकारी बंगला? फिर से मिला TMC नेता को नोटिस, तय तारीख के अंदर देना होगा जवाब

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा को फिर से सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अयोग्य सांसद महुआ मोइत्रा को उनका सरकारी बंगला खाली करने के लिए एक नया नोटिस भेजा है।

शहरी विकास मंत्रालय ने महुआ मोइत्रा को सरकारी को नोटिस भेजकर 16 जनवरी तक इस नोटिस पर जवाब देने को कहा है। महुआ को संपदा निदेशालय (डीओई) के सामने पेश होने के लिए 16 जनवरी तक का समय दिया गया है।

Mahua Moitra

पिछले साल 8 दिसंबर 2023 को लोकसभा से निष्कासित की गईं महुआ मोइत्रा को पहले उनका आवंटन रद्द होने के बाद 7 जनवरी तक घर खाली करने के लिए कहा गया था।

4 जनवरी को, दिल्ली हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को उन्हें आवंटित सरकारी आवास में रहना है या नहीं, इसके लिए संपदा निदेशालय (डीओई) से संपर्क करने को कहा था।

इसमें कहा गया था कि कानून किसी निवासी को बेदखल करने से पहले नोटिस जारी करने का आदेश देता है और सरकार को कानून के अनुसार याचिकाकर्ता को बेदखल करने के लिए कदम उठाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+