Rahul Gandhi की वायनाड सीट पर कब होगा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया जवाब

Wayanad by election: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कब होगा, इसे लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने बुधवार को जवाब दिया।

Rahul Gandhi

wayanad chunav date: चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में एक ही चरण के तहत 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को मतगणना होगी। इस दौरान चुनाव आयोग ने केरल की उस वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर भी अहम जानकारी दी, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने की वजह से खाली हुई है। दरअसल राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई।

बुधवार को कर्नाटक चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, 'जब कोई सीट खाली होती है तो हमारे पास वहां उपचुनाव कराने के लिए 6 महीने का समय होता है। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में ऊपरी अदालत में अपील के लिए 30 दिनों का समय दिया है। इसलिए, हम वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के लिए अभी इंतजार करेंगे।'

क्या था राहुल गांधी का मामला
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक भाषण में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान पर सियासी हंगामा मचा और भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी मांगने से मना कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई।

कोर्ट ने एक महीने के लिए सस्पेंड रखी राहुल की सजा
हालांकि कोर्ट ने ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए राहुल गांधी को 30 दिनों का समय दिया और इस दौरान उसकी सजा को निलंबित रखने का आदेश भी दिया। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्यता रदद् किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय की इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि अडानी मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की वजह से पीएम मोदी के इशारे पर ये कार्रवाई की गई है। वहीं भाजपा ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+