भारत में कब आएगी 6G सर्विस, रेस में सबसे आगे कौन सा देश?
भारत में तेजी से 5जी नेटवर्क का जाल फैल रहा। अब बारी 6जी की है। उम्मीद है कि साल 2030 तक वो लॉन्च हो जाएगा।

टेलीकॉम सेक्टर में भारत ने काफी प्रगति कर ली है, जिसके तहत देश के कई बड़े शहरों में 5जी नेटवर्क पिछले साल ही पहुंच गया। कुछ ही महीनों बाद ये छोटे-बड़े सभी शहरों में उपलब्ध होगा। वहीं 5वीं की लॉन्चिंग के बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर 6जी भारत में कब आएगा, क्योंकि बहुत से देशों में ये पूरी तरह से शुरू हो गया है। अब केंद्रीय आईटी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसका जवाब दिया है।
हाल ही में एक कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने 6G के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि 5G तकनीकी में भारत तेज और ऊंची छलांग लगा रहा है। इसको लेकर तेजी से काम हो रहा। भारत की नजर 6G पर भी है। उम्मीद है कि 2030 तक ये भारत में लॉन्च हो जाएगा। यानी देखा जाए तो अभी 6G को देश में आने में 6-7 साल का वक्त है। अब सवाल ये उठ रहा कि आखिर कौन से देश 6G की रेस में आगे चल रहे हैं।
चीन-अमेरिका से आगे है दक्षिण कोरिया
अमेरिका और चीन काफी वक्त से 6G पर काम कर रहे हैं। अमेरिका के पिछले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मौकों पर साफ किया था कि वो जल्द से जल्द इस टेक्नोलॉजी को देश में लाना चाहते हैं। मौजूदा राष्ट्रपति भी इसी रोडमैप पर चल रहे। वहीं चीन तेजी से 6G पर काम कर रहा, लेकिन उसे भी अभी इसे लॉन्च करने में कई साल लगेंगे। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया इस रेस में सबसे आगे है। जहां सभी देशों में इसके लॉन्च होने का साल 2030 तक बताया जा रहा, तो वहीं दक्षिण कोरिया में ये 2028 तक आ सकता है।
कितनी रहेगी स्पीड?
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लॉन्चिंग के बाद 5G की स्पीड 600Mbps रिकॉर्ड की गई। अगर 6G देश में आता है, तो कम से कम इससे 100 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। हालांकि उस वक्त आज के डेटापैक काम नहीं आएंगे, क्योंकि पलभर में ही पूरा का पूरा डेटा खत्म हो जाएगा। उसके लिए स्पेशल पैक लेने पड़ेंगे।
अभी कितने शहरों में 5G?
अश्विनी वैष्णव के मुताबिक वैसे तो 31 मार्च 2023 तक देश के 200 शहरों में 5G का लक्ष्य था, लेकिन भारत इससे आगे निकल चुका है। अभी 397 शहरों में ये काम कर रहा। जल्द ही इसे बचे शहरों में भी पहुंचा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications