रहस्मय परिस्थितियों में हुई थी येदुरप्पा की पत्नी की मौत, मर्डर या सुसाइड को लेकर उठे थे सवाल
बेंगलुरु। बीएस येदुरप्पा ने गुरुवार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद ले ली। वह तीसरी बार सीएम बने हैं। उत्तर भारत में येदुरप्पा की पहचान ऐसे नेता के तौर पर जिन्होंने दक्षिण भारत में पहली बार कमल खिलाया। कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद से येदुरप्पा के पॉलिटिकल करियर के बारे में काफी बातें मीडिया में आ रही हैं, लेकिन कुछ अनछुए पहलू भी हैं, जिनके बारे में 2018 के चुनाव में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। मामला येदुरप्पा की पत्नी की मौत से जुड़ा है। 2004 में उनकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हुई, कर्नाटक के लिए यह चुनावी साल भी था। पत्नी की मौत के वक्त येदुरप्पा विपक्ष के नेता थे। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने उन्हें काफी घेरा गया। नौबत यहां तक आ गई थी कि मामला कोर्ट पहुंच गया।

शिमोगा की अदालत ने दिए थे जांच के आदेश
जानकारी के मुताबिक, येदुरप्पा की पत्नी मैत्रो देवी
की मौत 16 अक्टूबर 2004 को हुई थी। ऐसा बताया गया कि मैत्रो देवी की मौत पानी निकालते वक्त हो गई थी। संभवत: उनका पैर फिसल गया था। येदुरप्पा के गृहनगर शिमोगा की की अदालत ने इस मामले में नए सिरे से जांच करने का आदेश भी दिया था। कोर्ट ने यह आदेश एडवोकेट आर शेषाद्री की शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया था

एडवोकेट ने लगाए थे येदुरप्पा पर सनसनीखेज आरोप
दरअसल, मैत्रो देवी की मौत के बाद 2004 में जांच हुई थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया था। इसी बात पर आपत्ति जताते हुए एडवोकेट आर शेषाद्री ने कोर्ट के सामने सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने कहा कि मैत्रो देवी की मौत फिसलने के कारण नहीं हुई थी बल्कि येदुरप्पा का उनके साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान येदुरप्पा ने उन पर हमला किया, जिसकी वजह से मैत्रो देवी की मौत हो गई थी।

बेटी और दोनों बेटों पर भी लगाए थे एडवोकेट ने आरोप
एडवोकेट आर शेषाद्री ने येदुरप्पा की बेटी, दोनों बेटों और घर के नौकरों पर भी आरोप लगाए और इनके खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी।

मालिक की बेटी से इस तरह हुई थी येदुरप्पा की शादी
येदुरप्पा के विवाह का किस्सा भी रोचक है। दरअसल पढ़ाई पूरी करने के बाद येदुरप्पा काम की तलाश में थे। उनके मित्र और मैसूर में इंजीनियर शिवा कुमार ने उनकी मुलाकात वीरभद्र शास्त्री से कराई थी। शास्त्री ने उन्हें क्लर्क के तौर पर रख लिया। बाद में येदुरप्पा के टैलेंट को देखते हुए वीरभद्र शास्त्री ने अपनी बेटी मैत्रो देवी से उनकी शादी कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications