जब आम इंसान की तरह सोनिया गांधी श्मशान में बैठीं

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) रविवार को सोनिया गांधी जिस तरह से शीला कौल की गाजियाबाद में अंत्येष्टि में शामिल हुई उससे साफ है कि वे अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिस तरह गाजियाबाद के हिंडन तट स्थित मोक्षधाम शवदाह गृह तक गईं और करीब घंटे भर रुकीं वह उनके ठेठ हिंदुस्तानी सलीके को बताता है। वह श्मशान पर बने हुए बैंच पर बैठी रही मानों वह सामान्य महिला हों।

कोई व्यवस्था नहीं

जानकारों ने बताया कि हिंडन श्मशान घाट पर न तो बैठने की व्यवस्था है न पार्किंग की और न ही स्मूथ आवाजाही की। ऐसे में देश की सर्वाधिक ताकतवर महिला की उपस्थिति उसके प्रति श्रद्घा तो पैदा ही करती है। वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल कहते हैं कि भाजपा की एक भद्र कही जाने वाली महिला सुषमा स्वराज ने साल 2004 में सोनिया के विदेशी मूल को मुददा बनाकर उन्हें प्रधानमंत्री न बनने देने के लिए सिर मुंडा लेने की धमकी दे डाली थीं वे आज किस तरह अपने धतकरमों की वजह से बाहर निकलने तक में सकुचा रही हैं और विदेशी मूल की वह महिला अपने ससुराली परिवार की एक बुजुर्ग महिला की अंत्येष्टि के समय शवदाह गृह तक पहुंच गई।

जाना पुरोधा का

शीला कौल के जाने से नेहरू जी के युग का एक पुरोधा चला गया। शीला जी पंडित नेहरू की सलहज थीं और इसी नाते इंदिरा गांधी की मामी। वे नेहरू जी की भी दुलारी थीं। उनके पति कैलाशनाथ कौल नेहरू जी के विवाह के समय आठ साल के थे और यह छोटा साला नेहरू जी को बड़ा प्रिय था। वह सदैव नेहरू का अनुगामी रहा और उसकी पत्नी भी। कौल साहब एकदम नेहरू जैसी अचकन, शेरवानी और टोपी लगाया करते थे। साथ में गुलाब का फूल भी टांका करते थे।

नेहरु की पीढ़ी

शीला जी पूरे 101 साल पूरे कर चल बसीं। वे कई बार केंद्रीय मंत्री रहीं, राज्यपाल रहीं पर मरते समय वे अपने बेटी के पास गाजियाबाद आ गईं जो स्वयं यूपी काबीना में रह चुकी हैं। वहीं उनका निधन हुआ। इस तरह नेहरू की पीढ़ी का और उनके परिवार का एकमात्र बचा सदस्य चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+