जब रामगोपाल वर्मा ने शेयर की थी श्रीदेवी के बचपन की तस्‍वीर, बोनी कपूर पर यूं निकाली थी भड़ास

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी ने शनिवार देर रात दुबई में आखिरी सांस लीं। भांजे की शादी के लिए दुबई पहुंची श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्रीदेवी को चाहने वाले इस खबर से सदमे में हैं। इसी बीच फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा की वो पोस्‍ट याद आ गई जिसमें उन्‍होंने श्रीदेवी की बचपन की एक तस्‍वीर साझा की थी। उन्‍होंने श्रीदेवी को आश्‍चर्य बताया था। राम गोपाल वर्मा ने इस पर हैरानी जताई थी कि कैसे से यह छोटी सी लड़की भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार बन गई।

श्रीदेवी को बताया चमत्‍कार

श्रीदेवी को बताया चमत्‍कार

वर्मा ने ट्विटर पर कहा, "कौन कल्पना कर सकता था कि एक छोटी-सी लड़की भारतीय पर्दे की इतनी बड़ी सुपरस्टार बनेगी, श्रीदेवी चमत्कार हैं। उन्होंने श्रीदेवी की उनके माता-पिता के साथ एक तस्वीर साझा की। बता दें कि श्रीदेवी और वर्मा साथ में तेलुगू फिल्में 'क्षणा क्षणं' और 'गोविंदा गोविंदा' में काम कर चुके हैं।

राम गोपाल ने आत्‍मकथा में श्रीदेवी के नाम लिखा एक पूरा अध्‍याय

राम गोपाल ने आत्‍मकथा में श्रीदेवी के नाम लिखा एक पूरा अध्‍याय

रामगोपाल वर्मा ने अपनी आत्मकथा 'गन्स एंड थाइज' में पूरा एक अध्याय श्रीदेवी के नाम किया है। किताब के नाम के पीछे रामू ने तर्क दिया था कि फिल्म 'दीवार' में अमिताभ के हाथ में पकड़ी 'गन' और फिल्म 'हिम्मतवाला' में श्रीदेवी की 'थाइज' देखकर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा मिली थी।

बोनी कपूर पर निकाली थी भड़ास

बोनी कपूर पर निकाली थी भड़ास

अपनी पुस्तक 'गन्स एंड थाइस' में वर्मा ने श्रीदेवी को 'सुंदरता की देवी' कहा और बताया कि वह उनके पति बोनी कपूर को माफ क्यों नहीं करेंगे। राम गोपाल वर्मा ने कहा था श्रीदेवी को बोनी कपूर की रसोई में चाय बनाते देखना बहुत निराशाजनक था। मैं उन्हें माफ नहीं करुंगा क्योंकि उन्होंने एक परी को स्वर्ग से अपने घर की रसोई में ला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+