शरद यादव से सवाल करने के इशारे पर झिझके राहुल गांधी, येचुरी ने झट से पूछ लिया

शरद यादव से सवाल करने के इशारे पर झिझके राहुल गांधी, येचुरी ने झट से पूछ लिया

नई दिल्ली। विपक्षी दलों का बैठक में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता शरद यादव से सवाल करने के लिए कुछ सांसद राहुल गांधी की तरफ देखने लगे लेकिन राहुल झिझके और सवाल करने को नहीं उठे। ऐसे में सीपीआई के सीताराम येचुरी ने उठकर यादव से सवाल किया।

when rahul gandhi not ask question to sharad yadav in meeting

मंगलवार को विपक्ष की बैठक में जब देश में किसानों की बिगड़ती स्थिति पर शरद यादव बोल रहे थे तो बैठक में मौजूद नेता जानना चाहते थे कि वह पार्टी की ओर से बोल रहे हैं या ये उनके निजी विचार हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनकी पार्टी के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई अहम मामलों में भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे हैं, जबकि शरद यादव अलग विचार रखते रहे हैं।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ बैठे एक सांसद चाहते थे कि वो शरद यादव से सवाल करें, लेकिन राहुल ने ऐसा नहीं किया ऐसे में सीताराम येचुरी ने उनसे पूछा कि इसे उनकी राय मानी जाए पार्टी की भी। इस पर शरद यादव ने कहा कि किसानों के हर मसले पर उनकी पार्टी को चिंता है, और उनके विचार पार्टी की तरफ से ही हैं। उनके जवाब के बाद नेताओं का भ्रम दूर हुआ।

पढ़ें-15 अगस्त को पीएम मोदी लाल किले से कर सकते हैं किसानों के 'अच्छे दिनों' का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+