'एक रात' साथ गुजारने की बात पर अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर को दिया हैरान करने वाला जवाब

नई दिल्ली। एक जानी-मानी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम में पोस्ट लिखकर बताया कि कैसे उन्हें एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। अभिनेत्रा का नाम श्रुति मराठे है, जिन्होंने 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' (Humans of Bombay) के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती बयां की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक फिल्म प्रोड्यूसर ने ऑडिशन के लिए बुलाया, जहां शुरू में उस प्रोड्यूसर ने प्रोफेशनल रवैया रखा, हालांकि बाद में उसने अपनी फिल्म में लीड रोल देने के बदले 'समझौता' करने और 'एक रात रुकने' की बात कही। इस पर अभिनेत्री ने उस प्रोड्यूसर को क्या जवाब दिया, इसका भी जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है।

अभिनेत्री श्रुति मराठे ने किया कास्टिंग काउच का जिक्र

अभिनेत्री श्रुति मराठे ने किया कास्टिंग काउच का जिक्र

'तप्तपदी' और 'रमा माधव' जैसी मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रुति मराठे ने 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' के इंस्टाग्राम पेज पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ''एक बार एक प्रोड्यूसर ने मुझे अपनी फिल्म में लीड रोल का ऑफर दिया, इसके लिए उसने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो शुरू में उसने प्रोफेशनल व्यवहार किया। हालांकि बाद में उसने मुझसे 'समझौता' (Compromise) और 'एक रात' (one night) रुकने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।"

अभिनेत्री का खुलासा- प्रोड्यूसर ने कही 'समझौते' की बात

अभिनेत्री का खुलासा- प्रोड्यूसर ने कही 'समझौते' की बात

श्रुति ने आगे बताया, "मैं इसे यूं ही जाने नहीं दे सकती थी इसलिए मैंने पलटकर उस प्रोड्यूसर से ही पूछ लिया कि अगर तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारे साथ सोऊं, तो तुम हीरो को किसके साथ 'सोने' के लिए भेज रहे हो। ये सुनकर वो चौंक गया। मैंने तुरंत ही दूसरों को उसके किए गए व्यवहार के बारे में बताया, जिसके बाद उसे ये प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए कह दिया गया" श्रुति ने इस घटना का जिक्र जरूर किया लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर के नाम का जिक्र नहीं किया है।

महज एक मिनट में श्रुति ने दिया प्रोड्यूसर को करारा जवाब

महज एक मिनट में श्रुति ने दिया प्रोड्यूसर को करारा जवाब

श्रुति ने आगे बताया, "निडर बनने के लिए मुझे महज 1 मिनट लगा। मैं सिर्फ अपने लिए खड़ी नहीं हुई, बल्कि उन महिलाओं के लिए मैंने स्टैंड लिया जिन्हें ऑब्जेटिफाई या फिर जज किया जाता है। मेरे कपड़े मुझे परिभाषित नहीं कर सकते, बल्कि मेरी प्रतिभा, मेरी कड़ी मेहनत, मेरी सफलता इस बात को बताते हैं। मुझे लगता है कि ये सही समय है कि लोग इस बात को समझ लें।"

'अगर तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारे साथ सोऊं, तो तुम हीरो को...'

'अगर तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारे साथ सोऊं, तो तुम हीरो को...'

श्रुति मराठे ने अपनी पोस्ट में बताया, "जब मैं 16 साल की थी तब से मैं इस इंडस्ट्री में हूं। इस दौरान मैंने कैमरे के पीछे रहकर अपनी लाइमलाइट को खुलकर जिया है। लोगों को एक गलत धारणा है कि अभिनेता एक आरामदायक जीवन जीते हैं और हमेशा अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं- यह सच नहीं है। हम इसे पसंद करते हैं या नहीं, हम सही महसूस करते हैं या नहीं, ये हमें खुद से तय करना चाहिए।"

Humans of Bombay के इंस्टा पेज पर श्रुति की पूरी पोस्ट

श्रुति ने बताया, "कोई 'बुरे दिन' नहीं होते हैं। मुझे याद है अपने करियर की शुरुआत में एक साउथ की फिल्म के लिए मुझे बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था, मैं दो बार बिना सोचे-समझे सहमत हो गई। उस समय मेरे मन में बिकनी पहनने को लेकर कोई सवाल नहीं आया। उस समय मेरे लिए ये काफी था कि मुझे एक फिल्म में रहने का मौका मिल रहा था और यह सब मायने रखता था। हालांकि कुछ साल बाद जब मेरा मराठी शो लोकप्रिय हो गया तो लोगों ने मेरे बिकिनी सीन पर सवाल उठाए, मुझे ट्रोल किया। हालांकि मैंने इसकी परवाह नहीं की और अपना काम करती रही।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+