जब 'बिजली' ने किया 'बिजली मंत्री' को परेशान
नयी दिल्ली। 'बिजली' मंत्री को 'बिजली' ने खासा परेशान किया। सुनने में थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन सच है। असम में जीत से उत्साहित केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल अपने सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे उसी वक्त 'ऊर्जा' की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते उन्हें खासा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 2020 तक घर-घर तक बिजली पहुंचाना हमारा लक्ष्य: पीयूष गोयल

जानकारी के मुताबिक मोदी के दो साल पूरा होने के मौके पर उनकी उपलब्धियां गिनवाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का अयोजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में जब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल प्रत्रकारों को संबोधित करने आए तो बिजली दो बार गुल हो गई। इस दौरान पूरे देश में ऊजाला करने का वादा करने वाले पीयूष गोयल खुद 133 सेकेंड तक अंधेरे में रहे।
खास बात ये रही है कि बिजली गुल होने के बावजूद भी पीयूष गोयल ने अपना भाषण जारी रखा और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते रहे। गोयल ने कहा कि मैं अपने समर्थकों और आलोचकों दोनों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारी UDAY (उज्जवल डिस्कॉम एस्यूरेंस योजना) सफल रही। हमने इन दो सालों में 7779 गांवों तक बिजली पहुंचाई जो कि पिछले तीन सालों से 37 फीसदी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications