2020 तक घर-घर तक बिजली पहुंचाना हमारा लक्ष्य: पीयूष गोयल
नयी दिल्ली। बिजली, कोयला तथा नवी और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार 2020 तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाएगी। गोयल रायसीना डायलग में 'लाइट ऑफ एशिया: फ्यूचर ऑफ एनर्जी' सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम 2019-2020 तक देश के प्रत्येक घर में बिजली पहुंचा देंगे। हमारे लिए यह विकास का लक्ष्य है। हम पांच वर्षों में यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी को बिजली मिल जाए। 44 रुपए का एलईडी बल्ब, बचाएगा 40,000 करोड़ रुपए!

सौर ऊर्जा पर डब्ल्यूटीओ के निर्णय की चर्चा करते हुए गोयल ने कहा कि मैं बहुत आसानी से दूसरी व्यवस्था बना सकता हूं और इससे मेरे मिशन में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि मेरा मिशन दृढ़ निश्चय से निकला है। उन्होंने कहा कि भारत 100 जीडब्ल्यू सौर ऊर्जा के लिए संकल्पबद्ध रहेगा। देश में आधार बिजली के रूप में कोयल के इस्तेमाल की चर्चा करते हुए श्री गोयल ने कहा कि कोयला हमारा घरेलू ईंधन है। हम आत्म निर्भर और ऊर्जा सुरक्षित होना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications