पाक ने कब-कब भारतीय जवानों के साथ की नीच हरकत

पाक सैनिक और आतंकवादी कायराना हरकत करते हुए सीमा पर इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान जहां अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वहीं भारतीय सेना के जवान भी पूरी हिम्मत और बहादुरी के साथ सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

indian army

पाकिस्तान के सैनिक और आतंकवादी युद्ध से अलग इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकतें भी कर रहे हैं। शुक्रवार रात को भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकियों ने एक भारतीय जवान के शव के साथ नीच हरकत की।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब आतंकवादियों या पाक सैनिकों ने ऐसा शर्मनाक काम किया है। वो घटनाएं जब पाक ने की नापाक और घिनौनी हरकतें:-

मनजीत के शव को किया क्षत विक्षत

मनजीत के शव को किया क्षत विक्षत

शुक्रवार रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान भारतीय सेना का एक जवान मनजीत सिंह शहीद हो गया।

हद तब हो गई जब आतंकियों ने बर्बरता की हदें पार करते हुए शहीद मनजीत के शव को क्षत-विक्षत कर दिया।

हालांकि भारतीय जवानों ने उस आतंकी को मार गिराया, जिसने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

कारगिल में किया था पाक सैनिकों ने नीच काम

कारगिल में किया था पाक सैनिकों ने नीच काम

1999 में जब पाकिस्तान ने कारगिल में युद्ध छेड़ा तो भारतीय सेना के जवानों ने आगे बढ़कर पाक को ऐसा करारा जवाब दिया कि उसके सैनिकों को भागना पड़ा।

युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने एक जलील भी हरकत की। पाक सैनिकों ने इस युद्ध में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अजय आहुजा और कैप्टन सौरभ कालिया को क्षत-विक्षत कर दिया।

2008 में फिर की कायराना हरकत

2008 में फिर की कायराना हरकत

अपनी बर्बरता के लिए कुख्यात पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने 2008 में गोरखा रेजीमेंट के एक जवान का सिर काट दिया था। इस घटना को लेकर देश और भारतीय सैनिकों में काफी रोष फैला था।

हालांकि सीमा पर भारतीय सेना ने इस घटना को लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन इस हरकत ने फिर से पाकिस्तान की छवि एक कायर देश के रूप में पेश की।

शहीद हेमराज का सिर काटकर ले गए पाक सैनिक

शहीद हेमराज का सिर काटकर ले गए पाक सैनिक

जनवरी 2013 में जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे ज्यादा शर्मनाक काम किया। पाक सैनिक भारतीय सेना के जवान हेमराज और सुधाकर सिहं का सिर काटकर ले गए थे।

इस घटना के बाद देश की सेना बेहद गुस्से में थी। शहीद हेमराज की पत्नी ने भारत सरकार से मांग की कि उसके पति के सिर के बदले में 10 पाक सैनिकों के सिर काटकर भारत लाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+