जब जया बच्चन ने कहा था, 'अगर शाहरुख मेरे घर पर होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मारती'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर विवादास्पद मुद्दों के खिलाफ बोलने से परहेज करते हैं, वहीं जया बच्चन के साथ ऐसा नहीं है। संसद सदस्य जया अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जया बच्चन का साल 2008 में दिया हुआ इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसमें वह अपने और शाहरुख खाने के रिश्तों को लेकर राय रखती दिख रही हैं। दरअसल एक विवाद के बाद जया ने कहा था कि, अगर वो मेरे घर पर होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मारती।

शाहरुख ने ऐश्वर्या के खिलाफ अपशब्द कहे थे

शाहरुख ने ऐश्वर्या के खिलाफ अपशब्द कहे थे

दरअसल साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान खान ने हंगामा किया जिसके बाद शाहरुख के कहने पर ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर रानी मुखर्जी को उनकी जगह साइन कर लिया गया था। इसके बाद साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख की लड़ाई हो गई और इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के खिलाफ अपशब्द कहे। उस दौरान ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी।

अगर वो मेरे घर पर होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मारती

अगर वो मेरे घर पर होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मारती

जब ये बाद जया बच्चन को पता चली, तो वो शाहरुख खान से गुस्सा हो गईं और कहा कि अगर वो मेरे घर पर मिलते तो थप्पड़ मारती। जया बच्चन ने अपनी नाराजगी एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में जाहिर की थी। क्या शहरुख द्वारा ऐश्वर्या के लिए कही गई बात पर आप उनसे नाराज हैं? इस पर जया ने कहा, 'हां, बिलकुल हूं। मुझे मुद्दे पर शाहरुख से बात करने का मौका नहीं मिला और मैं इस बारे में उनसे बात करूंगी। अगर वो मेरे घर पर होते तो मैं उन्हें थप्पड़ मारती, जैसा कि मैं अपने बेटे के साथ भी करती। मेरा शाहरुख से गहरा संबंध है।

शाहरुख खान ने भी जया बच्चन के कमेंट पर किया था पलटवार

शाहरुख खान ने भी जया बच्चन के कमेंट पर किया था पलटवार

बता दें कि, जया बच्चन ने हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की रिलीज के बाद भी शाहरुख खान पर निशाना साधा था। जया ने कहा था, ये बेहद ही बकवास फिल्म है। अगर इस फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन नहीं होते तो वह ये फिल्म कभी नहीं देखतीं। शाहरुख खान ने भी जया बच्चन के इस कमेंट पर पलटवार किया था। शाहरुख खान ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन की फिल्म अमर-अकबर-एंथनी भी बकवास फिल्म थी। हालांकि, इसे आज भी सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फिल्म में से एक माना जाता है।'हालांकि अभी बच्चन परिवार और शाहरुख खान के बीच रिश्ते सामान्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+