कब और कैसे मिलेंगे चीन-भारत के राष्ट्रपति

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीच कब मुलाकात होगी। आमतौर पर जब कोई विदेशी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भारत दौरे पर होता है तो भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राजधानी में ही होते हैं।

pranab mukherjee

इस बार चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान भारतीय राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी वियतनाम के दौर पर हैं। वे 19 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे।

अभी तय नहीं हुआ कि दोनों राष्ट्रपति कब मिलेंगे। विदेश मामलों के जानकार मानते हैं कि चीन के राष्ट्रपति के भारत दौर से ठीक पहले मुखर्जी का देश से बाहर नहीं जाना चाहिए था।

इस बीच, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी गायिका पत्नी पेंग लियुआन के साथ अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट के सदस्य स्वागत करेंगे।

मुखर्जी वियतनाम दौर पर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इन दिनों भारत के लिए सामरिक महत्व रखने वाले वियतनाम के चार दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति वियतनाम के शीर्ष नेतृत्व से कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रह हैं।

राष्ट्रपति के हनोई पहुंचने पर वियतनाम के विदेश मामलों के उप मंत्री और प्रेस़िडेंट ऑफिस के चेयमरैन दाओ वित तुरंग ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+