जब IAS टीना डाबी को एक फोन कॉल ने डरा कर रख दिया था, मजबूरी में किया था ये काम
जब IAS टीना डाबी को एक फोन कॉल ने डरा कर रख दिया था, मजबूरी में करना पड़ा था ये काम
नई दिल्ली, 04 सितंबर: 2016 बैच की यूपीएससी टॉपर और जैसलमेर की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट आईएएस टीना डाबी अक्सर अपने बयानों और फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लाखों युवाओं के लिए टीना डाबी प्रेरणा हैं, इसलिए लोग उनके बारे में सोशल मीडिया पर अक्सर बाते करते रहते हैं। ऐसा ही एक वाक्या फिर से टीना डाबी को लेकर चर्चाओं में है। जब आईएएस टीना डाबी ने अपने डर के बारे में लोगों को बताया था। टीना डाबी बताया था कि कैसे एक फोन कॉल ने उन्हें बहुत डरा दिया था। टीना डाबी ने कुछ महीने पहले आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से शादी करके भी सुर्खियों में बनी हुई थीं, ये राजस्थान की हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक थी।

जब एक बेटी के पैरेंट का टीना डाबी के पास आया फोन...
टीना डाबी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था यूपीएससी टॉप करने के बाद उन्हें एक पैरेंट का कॉल आया था। कॉल पर वह पैरेंट टीना डाबी से अपनी बेटी से बात करने की गुजारिश कर रहे थे। पैरेंट का कहना था कि उनकी बेटी ने खाना-पीना छोड़ दिया है। वो टीना डाबी से बात करने को लेकर जिद्द पर अड़ी है। इन बातों का खुलासा खुद टीना डाबी ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

'मैम प्लीज आप मेरी बेटी से बात कर लीजिए...'
टीना डाबी ने फोन कॉल को याद करते हुए कहा था, 'मुझे एक पैरेंट का फोन आया, उन्होंने मुझसे कहा, ''मैम, प्लीज आप बेटी बेटी से बात कर लीजिए...उसने 2 दिनों से कुछ भी नहीं खाना खाया है। उसकी जिद्द है कि वो आपसे बस एक बार बात करना चाहती है। आपसे बिना बात किए वो खाना नहीं खाएंगी। मेरी बेटी की जिंदगी और मौत का सवाल है।'' ये फोन कॉल मेरे लिए सच में बहुत डरावना था। हालांकि मैंने उसके बाद उनकी बेटी से बात की।'

हेयर कट लेते टीना डाबी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल टीना डाबी का हेयर कट लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन इस टीना डाबी के फैन पेज ने फिर से शेयर किया है। टानी डाबी के सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स हैं। यही कारण है कि टीना के फैन पेज पर पोस्ट किया गया एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है, जिसमें वह हेयर कट लेते दिख रही हैं। टीना को एक हेयर सैलून में फिल्माया गया है जहां वह अपने बालों को कलर और स्टालिंग करा रही हैं। टीना के इस वीडियो पर दर्शकों के खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,अद्भुत दिखती हैं मैम आप। दूसरे ने लिखा, बहुत सुंदर। वायरल वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज, 13 हजार लाइक्स हैं।

टीना डाबी का हर पोस्ट हो जाता है वायरल
जाने-माने भारतीय सिविल सेवकों की चर्चा करते समय आईएएस टीना डाबी का नाम उसमें जरूर शामिल होता है। टीना डाबी के सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर वायरल होते हैं। आईएएस अधिकारी टीना डाबी के इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। टीना डाबी जब 2016 में यूपीएससी टॉपर बनी थीं, तब वह सिर्फ 22 साल की थीं।

अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं टीना डाबी
टीना डाबी सिर्फ अपने काम,लुक्स को लेकर ही नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीने पहले ही टीना डाबी ने अपने से उम्र में काफी बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से शादी की है। टीना डाबी और प्रदीप में 13 साल का ऐज गैप है। प्रदीप और टीना फिलहाल दोनों राजस्थान में ही पोस्टेड हैं। प्रदीप और टीना दोनों की ये दूसरी शादी है। शादी से लेकर हनीमून तक की कई सारी तस्वीरें टानी डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

जल्दी टूट गई थी टीना डाबी की पहली शादी
टीना डाबी ने 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने 10 अगस्त 2021 को तलाक ले लिया था। अतहर खान कश्मीर के रहने वाले हैं। टीना डाबी और अतहर खान को आईएएस ट्रेनिंग सेंटर में एक-दूसरे से प्यार हुआ था और दोनों ने उसके बाद शादी की थी। दोनों की शादी की खबर जितनी लाइमलाइट में थी, उतनी ही तलाक की खबर भी सुर्खियों में छाई हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications