जवानी में जयललिता के लिए धड़कता था मारकण्‍डेय काटजू का दिल पर...

मेरी उनसे पहली मुलाकात नवंबर 2004 में चेन्नई के राजभवन में तब हुई थी जब मैं चीफ जस्टिस ऑफ मद्रास के पद की शपथ ले रहा था और वो वहां की मुख्यमंत्री थीं।

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्‍यायधीश और विवादास्‍पद बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मारकण्डेय काटजू एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्‍होंने एक फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है कि जवानी के समय में उनका दिल तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत जयललिता पर आ गया था। उस समय जयललिता तमिल फिल्‍मों में जानी-मानी एक्‍ट्रेस हुआ करती थीं। अपनी पोस्‍ट के साथ काटजू ने एक तमिल गाने का वीडियो भी शेयर किया है।

जवानी में जयललिता के लिए धड़कता था मारकण्‍डेय काटजू का दिल पर...

वैसे तो काटजू का फेसबुक पोस्‍ट अंग्रेजी में है लेकिन हम आपको हिंदी में अनुवाद करके उस पूरे पोस्‍ट के बारे में बताते हैं। काटजू ने लिखा है ''जब मैं युवा था तब मेरा दिल जयललिता पर आ गया था। उनके बारे मैं सोचता हूं कि वो बेहद खूबसूरत थीं। हालांकि कि यह प्रेम एकतरफा था और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उनका जन्म फरवरी 1948 जबकि मेरा जन्म सितंबर 1946 में हुआ था।

मेरी उनसे पहली मुलाकात नवंबर 2004 में चेन्नई के राजभवन में तब हुई थी जब मैं चीफ जस्टिस ऑफ मद्रास के पद की शपथ ले रहा था और वो वहां की मुख्यमंत्री थीं। उस समय भी वो बहुत खूबसूरत थीं। हालांकि जाहिर है उस समय भी उन्हें अपनी वो भावनाएं नहीं बता सका जो युवावस्था में मेरी उनके बारे में थी। क्योंकि ये ठीक नहीं होता।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+