FB छोड़ रहे हैं PM मोदी?, कभी जकरबर्ग ने उनके लिए बदली थी Profile Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने वाले ट्वीट ने सबको चौंका कर रख दिया है, मालूम हो कि पीएम मोदी सोशल मीडिया के लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं, उनके फॉलोअर्स सिर्फ भारत से नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं, उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप खुद इस बात से लगा सकते हैं कि उनके लिए फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी प्रोफाइल फोटो तक बदल डाली थी।

पीएम मोदी के लिए जकरबर्ग ने उनके लिए बदली थी Profile Pic

पीएम मोदी के लिए जकरबर्ग ने उनके लिए बदली थी Profile Pic

यह बात साल 2015 की है, जब जकरबर्ग और पीएम मोदी कैलिफॉर्निया स्थित फेसबुक हेडक्वॉर्टर्स के टाउन हॉल मीटिंग में मिले थे, पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक कुछ देर पहले जकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल डाली थी, जकरबर्ग ने उन्हें कंपनी के हेडक्वॉर्टर्स में बुलाया था और मोदी सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम 'डिजिटल इंडिया' के समर्थन में अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली थी, इस खबर ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

पीएम मोदी ने किया चौंकाने वाला Tweet

पीएम मोदी ने किया चौंकाने वाला Tweet

आपको बता दें कि कि पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो इस रविवार सोशल मीडिया से हटने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने लिखा कि वो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से हटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपको बताऊंगा। उन्होंने ट्वीट किया कि वो इस रविवार, अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टग्राम और यू-ट्यूब से हटने की सोच रहा हूं।

लोगों ने की पीएम मोदी से अपील

खास बात ये है कि ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन, फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख और इंस्टग्राम पर 35.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने उनसे सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की।

राहुल गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा सोशल मीडिया नहीं, नफरत छोड़िए। तो वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+