जब संजय दत्त को देख घबरा गई थीं श्रीदेवी, डर के मारे कर लिया था दरवाजा बंद
Recommended Video

मुंबई। श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी दुबई में थीं जहां हृदय-गति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से उनका निधन हो गया। श्रीदेवी 54 साल की थीं। श्रीदेवी ने हाल ही में अपने करियर के 50 साल पूरे किए थे। इस दौरान एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कई दिलचस्प घटनाओं को जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वो संजय दत्त के साथ काम करने से घबराती थीं। दरअसल हुआ यह था कि एक बार फिल्म 'हिम्मतवाला' (1983) की शूटिंग के दौरान संजय दत्त अचानक श्रीदेवी के होटल के कमरे में पहुंचे और जोर-जोर से उनका दरवाजा पीटने लगे थे। जब श्रीदेवी ने गेट खोला तो संजय को नशे में देखकर वो बेहद डर गई थीं। संजय इसी हालत में उनके कमरे में घुस गए थे। विस्तार से जानिए पूरा मामला

श्रीदेवी के बड़े फैन थे संजय दत्त
उस दौर में संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन हुआ करते थे। जब उन्हें पता चला कि श्रीदेवी अभिनेता जितेन्द्र के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला की शूटिंग कर रही हैं तो वह उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंच गए। उस वक्त संजय दत्त काफी शराब पीने लगे थे और इसी हालत में वह श्रीदेवी से मिलने उनके कमरे तक पहुंच गए थे।

संजय दत्त को नशे में देख घबरा गईं थीं श्रीदेवी
अचानक से अपने कमरे में संजय दत्त को इस हालत में देखकर श्रीदेवी काफी सहम गई थीं क्योंकि ऐसे कोई कमरे में घुस जाएगा वो भी शराब पीकर, इसका अंदाज़ा नहीं था। इस बात का ज़िक्र संजय दत्त ने खुद एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में किया था। श्रीदेवी इस घटना के बाद इतना डर गई थीं उन्होंने हमेशा यही कोशिश की कि वो कभी संजय के साथ फिल्म में काम न करें। हालांकि 90 के दशक में श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'गुमराह' में काम किया था।

फिर श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ काम करने के लिए रखी थी ये शर्त
एक फिल्म ‘जमीन' संजय दत्त के साथ साइन भी की तो शर्त रखी, एक भी सीन संजू के साथ नहीं होना चाहिए। फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। फिर जब संजय का कैरियर पीक पर था और श्रीदेवी का ढलान पर तो महेश भट्ट ने उन्हें ‘गुमराह' में संजय दत्त के साथ काम करने को राजी कर लिया, ऐसे में श्रीदेवी तभी मानीं जब उन्होंने ये स्क्रिप्ट में ढंग से समझ लिया कि उनका रोल किसी भी तरह से कमतकर नहीं। शूटिंग के दौरान भी वो संजय से केवल काम की बात करती थीं। फिल्म तो सुपरहिट हुई लेकिन श्रीदेवी अपने रोल से खुश नहीं थी, उनको लगा संजू बाबा को महेश भट्ट ने ज्यादा ही तबज्जो दी थी। उसके बाद नाराज श्रीदेवी ने ना कभी महेश भट्ट के साथ काम किया और ना ही संजय दत्त के साथ।












Click it and Unblock the Notifications