PIC: जब अटल को भारत रत्न देने उनके घर खुद गए थे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी से जूझ रहे अटल जी आखिरकार मौत से हार गए। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अटल जी को उनके जन्मदिन यानी 25 दिसंबर 2014 को भारत रत्न देने का एलान किया गया। करिश्माई नेता, ओजस्वी वक्ता और प्रखर कवि और एक कुशल राजनेता अटल जी को भारत रत्न सम्मान देने के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति उनके घर पहुंचे थे और फिर उन्हें सम्मानित किया था। तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया था। 27 मार्च 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें ये सम्मान दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति किसी को भारत रत्न देने खुद उनके घर पहुंचे थे।

 When Atal Bihari Vajpayee was honored with Bharat Ratna at his Home.

अटल को भारत रत्न सम्मान

उसी दौरान अटल जी की आखिरी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें प्रणब मुखर्जी भारत रत्न लिए हुए खड़े थे और अटल कुर्सी पर बैठे थे। इस फोटो में अटल काफी कमजोर दिख रहे थे। उनके चेहर पर हमेशा रहने वाला मुस्कान भी गायब था, लेकिन व्यक्तित्व हमेशा की तरह प्रभावशाली था।

भारत रत्न के अलावा मिले गई और सम्मान

भारत रत्न के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में उन्‍हें बांग्‍लादेश सरकार ने फ्रेंड्स ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवॉर्ड से नवाजा था। उन्हें 2015 में मध्‍य प्रदेश के भोज मुक्‍त विद्यालय ने भी डी लिट की उपाधि दी थी। इसी साल उन्हें गोविंद वल्‍लभ पंत पुरस्‍कार भी मिला था, इसके अलावा लोकमान तिलक पुरस्कार, पद्म भूषण सम्मान से सम्मान से सम्मानित किए गए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+