MCD Election Result: दिल्ली निकाय चुनावों के नतीजे लाइव ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए मतदान 4 दिसंबर को हुआ था और वोटों की गिनती बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस चुनाव को व्यापक रूप से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आप और बीजेपी के बीच हाई-स्टेक मुकाबले के नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली MCD चुनावों के नतीजे आप ऑनलाइन लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं? दिल्ली निकाय चुनाव का लाइव रिजल्ट देखने के लिए आप राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) की अधिकारिक वेबसाइट https://sec.delhi.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।
इसके अलावा आप राज्य चुनाव आयोग के मोबाइल फोन ऐप पर भी अपडेट ले सकते हैं। दोनों जगरों पर सुबह 8 बजे से अपडेट आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली एमसीडी 2022 चुनाव के नतीजे इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट https://hindi.oneindia.com/ के इस लिंक पर भी जाकर देख सकते हैं।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोलस्टर के मुताबिक केजरीवाल की आप इस बार दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 2007 से एमसीडी पर शासन कर रही भगवा पार्टी को हराकर, आम आदमी पार्टी को नगर निकाय चुनावों में विजयी होने की उम्मीद है।
-इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में आप को 250 सीटों में से 149-171 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। वही भाजपा को केवल 69-91 सीटें दी हैं। कांग्रेस 10 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।
-टाइम्स नाउ-ईटीजी और टीवी9-गुजराती ने आप को 140 से 156 सीटों के बीच, बीजेपी को 84 से 96 सीटों के बीच और कांग्रेस को छह से 10 सीटें दी है।
-न्यूज एक्स जन की बात ने आप को 159-175 सीटें, बीजेपी को 70 से 92 के बीच और कांग्रेस को चार से सात सीटें दी हैं
-टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल ने आप को 146-156 सीटें, बीजेपी को 84-94 सीटें और 84-94 सीटें 6-10 सीटें दी हैं।
पिछले चुनाव में क्या हुआ था?
2017 में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 27 सीटें जीतीं। उम्मीदवारों की मौत के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हुआ है।
4 दिसंबर को हुआ था मतदान
250 एमसीडी वार्डों के लिए मतदान 4 दिसंबर को हुआ था। दिल्ली निकाय चुनाव के लिए कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 709 महिलाएं शामिल थीं। बीजेपी और आप ने सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। जबकि कांग्रेस ने 247 वार्डों में ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। 250 वार्डों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए, 21 सीटें अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए और 104 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications