Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली के 'दिल' में केजरीवाल, शानदार जीत पर बोले-' जनता I Love You'

अरविंद केजरीवाल ने जीत लिया दिल्ली का दिल, एमसीडी पर हुआ आप का कब्जा, कमल का नहीं चला जादू।

delhi mcd election results 2022 live updates nagar nigam chunav ke natije vote counting winners list

LIVE Delhi MCD Election Results (दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे) 2022 Hindi News Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। आप पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। शानदार जीत के बदौलत उसने 15 साल से राज कर रहे बीजेपी को एमसीडी से निकालकर बाहर कर दिया है। आपको बता दें कि भाजपा को इस चुनाव में 104 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं।

LIVE Feed
Dec 07, 2022, 4:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है। इसके बाद में एमसीडी चुनाव के विजयी पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है: भाजपा सूत्र
Dec 07, 2022, 3:23 PM IST

'केंद्र का सहयोग चाहता हूं'

केंद्र का सहयोग चाहता हूं, खासकर PM मोदी से सहयोग चाहता हूं- अरविंद केजरीवाल
Dec 07, 2022, 3:15 PM IST

निगम पर आप का कब्जा

AAP को 134 , BJP को 104, कांग्रेस को 9 और तीन सीटें निर्दलीय को मिली।
निगम पर आप का कब्जा
Dec 07, 2022, 3:11 PM IST

'दिल्ली को हम बेहतर बनाएंगे'

CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को कहा 'आई लव यू टू', यह सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।
Dec 07, 2022, 3:03 PM IST

शुक्रिया दिल्ली

मैं इस जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं : सीएम केजरीवाल
Dec 07, 2022, 2:58 PM IST

'अब दिल्ली होगी क्लीन'

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को सत्ता से बेदखल किया- मनीष सिसोदिया
Dec 07, 2022, 2:57 PM IST

सिसोदिया ने कहा-'शुक्रिया'

हम AAP को जनादेश देने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देते हैं: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
Dec 07, 2022, 2:51 PM IST

पटपड़गंज में खिला कमल

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा पटपड़गंज में 4 वार्ड आते हैं और चारों सीटें भाजपा ही जीती।
Dec 07, 2022, 2:49 PM IST

आप ही आप

आप के 131 उम्मीदवारों को मिली अब तक जीत।
Dec 07, 2022, 2:48 PM IST

पार्टी ऑफिस के लिए हुए रवाना सीएम

पार्टी ऑफिस के लिए रवाना हुए सीएम केजरीवाल, जहां मन रहा है जीत का जश्न।
Dec 07, 2022, 2:47 PM IST

कांग्रेस सिर्फ 7 वार्ड में जीत पाई है, जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय जीते हैं।
Dec 07, 2022, 2:46 PM IST

'जनता का फैसला मान्य'

हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी
Dec 07, 2022, 2:34 PM IST

THANK YOU EAST DELHI: गौतम गंभीर

ग़ाज़ीपुर कूड़े का पहाड़ हम ही ख़त्म करेंगे: गौतम गंभीर
Dec 07, 2022, 2:25 PM IST

सिसोदिया ने जनता का आभार जताया

दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार: मनीष सिसोदिया
Dec 07, 2022, 2:09 PM IST

AAP को बहुमत

AAP को मिला मैजिक नंबर, जीतीं 126 सीटें, भाजपा 97 पर।
Dec 07, 2022, 1:40 PM IST

कांग्रेस की बुरी स्थिति

AAP ने 113 सीटों पर और 95 सीटों पर भाजपा जीती जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की।
Dec 07, 2022, 1:22 PM IST

जैन के तीनों वार्ड में खिला कमल

सत्‍येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती के सभी 3 वार्डों में बीजेपी के नाम।
Dec 07, 2022, 1:18 PM IST

आप का जश्न

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए, नाचते-गाते दिखा 'छोटा केजरीवाल'।
Dec 07, 2022, 1:09 PM IST

'विकास के काम को मिला वोट'

आज दिल्ली ने 'कीचड़' को मिटा दिया: AAP सांसद राघव चड्डा
Dec 07, 2022, 12:56 PM IST

AAP का कमाल

AAP ने 107 सीटें जीतीं, मतगणना जारी।
Dec 07, 2022, 12:49 PM IST

AAP ने 106 सीटें जीतीं

AAP ने 106 सीटें जीतीं और 26 पर लीड्स, भाजपा ने 84 सीटें जीतीं और 20 सीटों पर लीड: ANI
Dec 07, 2022, 12:47 PM IST

बीजेपी को बहुमत की उम्मीद

बीजेपी ने मुद्दों पर अच्छी तरह से चुनाव लड़ा और AAP के झूठ का भ्रष्टाचार उजागर किया: दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता
Dec 07, 2022, 12:35 PM IST

पटपड़गंज में बराबर की टक्कर

पटपड़गंज सीट में चार वार्ड आते हैं, जिनमें मयूर विहार फेज-II में BJP आगे,पटपड़गंज में AAP, विनोद नगर में BJP और मंडावली में AAP आगे है।
Dec 07, 2022, 12:21 PM IST

आप का धमाल

आप ने 89 सीटें जीतीं और बीजेपी ने 69 सीटें अपने नाम की: ANI
Dec 07, 2022, 12:15 PM IST

सीएम मान का बयान

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 साल लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 साल लंबे (भाजपा) के शासन को उखाड़ फेंका: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Dec 07, 2022, 12:06 PM IST

आप पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू

आप कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे हैं।
Dec 07, 2022, 12:00 PM IST

AAP का जलवा

आप ने 75 सीटें जीतीं, 60 पर आगे, बीजेपी ने 55 सीटें जीतीं, 48 सीटों पर आगे,मतगणना जारी: ANI
Dec 07, 2022, 11:51 AM IST

चार सीटें कांग्रेस के खाते में

अबुल फजल, जाकिर नगर, निहाल विहार और चौहान बांगर से कांग्रेस विजयी।
Dec 07, 2022, 11:48 AM IST

AAP का चला जादू

आप ने अब तक 56 और भाजपा ने 46 वार्ड जीते: ANI
Dec 07, 2022, 11:46 AM IST

'एमसीडी में केजरीवाल सरकार'

मेयर आप का होगा, बीजेपी ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा: राघव चड्ढा, आप सांसद
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+