महबूबा मुफ्ती का सवाल, अमेरिका और ईरान की तरह भारत- पाक दोस्‍त क्‍यों नहीं?

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने सवाल किया है कि अमेरिका और ईरान की तरह भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते दोस्‍ताना क्‍यों नहीं हो सकते हैं। महबूबा मुफ्ती के मुताबिक जब ये दोनों देश अपनी पुरानीदुश्‍मनी को भुलाकर एक नए रास्‍ते पर चल निकले हैं तो फिर भारत और पाक क्‍यों नहीं हाथ मिला पा रहे हैं।

mehbooba-mufti-jammu-kashmir-cm

भारत-पाक के साथ आने से होगी शांति

उन्होंने यह बात सुचेतगढ़ स्थित क्षेत्रों और बाबा चमलियाल की दरगाह का दौरा करने के बारे में कहीं। महबूबा का कहना था कि भारत और पाक अगर साथ आएंगे तो फिर इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि का नए नया दौर शुरू हो सकता है। उन्‍होंने अपने पिता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुफ्ती मोहम्‍मद सईद की दोनों देशों के बीच सुलह की कोशिशों का भी जिक्र किया।

कट्टर दुश्‍मन थे अमेरिका और ईरान

महबूबा ने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्‍मन थे लेकिन हाल में दोनों देशों के बीच रिश्‍तों की नई शुरुआत हुई है। महबूबा ने कहा कि उनके पिता सुचेतगढ़ को जम्मू कश्मीर का वाघा बनाने के उनके सपने के बारे में भी कहा।

उन्होंने कहा कि अगर इस सीमाई कस्बे को अंतरराष्ट्रीय सीमा के सियालकोट के लोगों के साथ मेलजोल का बिंदु बनाया जाए तो उन्हें खुश होगी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध को उजागर करे। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच वैमनस्यता यदि खबर बन सकती है तो सांस्कृतिक नजदीकियां क्यों नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+