WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर: प्राइवेसी पॉलिसी डेडलाइन खत्म, 15 मई के बाद भी नहीं डिलीट होगा अकाउंट
WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर: प्राइवेसी पॉलिसी डेडलाइन खत्म, 15 मई के बाद भी नहीं डिलीट होगा अकाउंट
नई दिल्ली, 08 मई: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। व्हाट्सएप ने अब अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्वीकार करने की 15 मई 2021 की डेडलाइन खत्म कर दी है। अब 15 मई के बाद भी किसी का अकाउंट बंद या डिलीट नहीं होगा। कंपनी से साफ-साफ कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हटाया नहीं जाएगा। व्हाट्सएप अपनी इस प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवादों में था। व्हाट्सएप की इसके लिए काफी आलोचना की गई थी। लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी कि व्हाट्सएप अपना डेटा मूल कंपनी फेसबुक के साथ साझा कर रहा है। हालांकि अब राहत देते हुए कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह इसको लेकर कुछ नए रिमाइंडर जारी करेगी।

Recommended Video
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने पीटीआई (भाषा) को बताया कि पॉलिसी अपडेट को स्वीकार नहीं करने के लिए 15 मई को किसी भी यूजर का कोई भी अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ''इस अपडेट के कारण 15 मई को कोई भी खाता नहीं हटाया जाएगा और भारत में कोई भी व्हाट्सएप की कार्यक्षमता को नहीं खोएगा। हम आने वाले हफ्तों में लोगों को रिमाइंडर देंगे।''
मैसेजिंग और कॉलिंग सर्विस देने वाले कंपनी व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि इस अपडेट की वजह से हमारे यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 15 मई को भारत में कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा। हम लोगों को इसको लेकर आने वाले कुछ हफ्तों में नई जानकारी भेजेंगे। हालांकि प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि नई सेवा शर्तों का अपडेट पाने वाले अधिक यूजर्स ने उसे एक्सेप्ट कर लिया है। कुछ लोगों को अभी अपडेट नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें- Whatsapp पर मिलेगी कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी, बस करना होगा ये काम
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि किन कारणों की वजह से ये फैसला लिया गया है। ना हीं इन शर्तों को स्वीकार करने वाले यूजर्स की कितनी संख्या है, इसके बारे में बताया गया है।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications