वॉट्सऐप पर मार डाले गए इमरान खान!
नयी दिल्ली। सोशल मीडिया जहां लोगों को जोड़ने का काम करता है तो वहीं ये सोशल मीडिया लोगों की परेशानियां बढ़ाने में भी पीछे नहीं है। जहां इसके फायदे है वहीं इसके नुकसान भी कम नहीं हैं। लोकप्रिय मोबाइल एप्लिकेशन 'वॉट्सऐप' पर फैले एक अफवाह से जोड़ पकड़ दी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी दै।

मंगलवार रात से वाट्सऐप पर एक अफवाह ने ज़ोर पकड़ा हुआ है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान तथा राजनेता इमरान खान की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेट के सिरमौर कप्तान कहकर पुकारे जाने वाले इमरान खान के बारे में लगातार फैल रही इस अफवाह के बारे में किसी भी मुख्यधारा के अख़बार या मीडिया हाउस ने कुछ नहीं लिखा-बताया है, लेकिन इसके बावजूद मोबाइल मैसेंजर 'वॉट्सऐप' पर न सिर्फ यह ख़बर चलाई जा रही है, बल्कि अपुष्ट रूप से कुछ तस्वीरें भी प्रसारित की जा रही हैं।
जहां वाट्सऐप ने इस अफवाह को फैला दिया है तो वही माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस अफवाह को सिरे से नकार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लगभग 20 साल तक पाक क्रिकेट की सेवा करने के बाद इमरान खान ने वर्ष 1996 में एक नई पार्टी 'तहरीक-ए-इंसाफ' का गठन कर राजनीति में प्रवेश किया था, हालांकि उन्हें कभी कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications