Whatsapp पर होगी दोस्तों की जासूसी, ये एप देगा जानकारी

Whatsapp पर करिए अपने दोस्तों की जासूसी, जानिए इस शानदार एप के बारे में

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट व्हाट्सएप पर कॉन्टैक्ट में शामिल लोगों की जासूसी के लिए एक नया एप बाजार में आया है। चैटएप के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स को ट्रैक कर सकता है। ये एपलीकेशन व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर का उपयोग कर यूजर को उनके व्हाट्सएप से जुड़े लोगों ने कितनी बार व्हाट्सएप एप का उपयोग किया है और कब वो ऑनलाइन है इसकी जानकारी देगा।

ऐसे ट्रैक करेगा एप

ऐसे ट्रैक करेगा एप

इस एप के जरिए जब कॉन्टैक्ट्स व्हाट्सएप पर ऑनलाइन हो तो उन्हें ट्रैक किया जा सकता है। ऐसा तब भी किया जा सकता है जब यूजर ने लास्ट सीन को हैड किया हुआ हो। चैटवाच व्हाट्सएप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टेटस फीचर का फायदा उठाता है, जिससे आपके मित्रों को आपकी उपलब्धता की जानकारी मिलती है।

कितनी बार आए व्हाट्सएप पर ऑनलाइन, बताएगा

कितनी बार आए व्हाट्सएप पर ऑनलाइन, बताएगा

एप स्टेटस फीचर की जानकारी का उपयोग कर आपको बताएगा कि आपके मित्र व्हाट्सएप पर कितनी बार ऑनलाइन आए हैं। यह आपके मित्रों के सोने और जागने के समय का अनुमान भी लगाएगा। इस एप को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि कि ये स्टेटस फीचर का गलत इस्तेमाल है। इस एप को आईओएस से हटा दिया गया है, हालांकि यह एप आईओएस पर पेड और एंड्रॉयड पर फ्री उपलब्ध है।

एप पर उठ रहे सवाल

एप पर उठ रहे सवाल

जब लगातार सोशल मीडिया साइट्स के निजता में दखल की बात कही जा रही है तो इस एप को लेकर भी सवाल शुरू हो गए हैं। यह एप व्हाट्सएप के ऑनलाइन स्टेटस फीचर का उलंघ्घन कर रही है। यह चैटवाच व्हाट्सएप स्टेटस फीचर के जरिए आपके दोस्तों तक आपकी उपलब्धता की जानकारी पहुंचाता है। माना जा रहा है कि व्हाट्सएप इसको लेकर जल्दी ही कोई कदम उठा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+