व्हाट्सएप 'चैट बैकअप' पर बड़ा अपडेट जल्द, नया फीचर Whatsapp Kept Message लाने की तैयारियां
यदि आप अपने व्हाट्सएप संदेशों को भेजने के बाद मिटा देना चाहते हैं, तो ये रिपोर्ट अभी देखें। एक जरूरी अपडेट पर काम हो रहा है। whatsapp beta version update kept message feature save chats
नई दिल्ली, 07 सितंबर : यदि आप अपने व्हाट्सएप संदेशों को भेजने के बाद मिटा देना चाहते हैं, तो ये रिपोर्ट अभी देखें। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप कथित तौर पर एक ऐसे फीचर का परीक्षण कर रहा है जो यूजर्स को स्थायी रूप से हटाए जाने से पहले चैट को सहेजने की अनुमति देगा। खबर के मुताबिक व्हाट्सएप गायब होने वाले चैट या संदेशों (disappearing messages function) को बायपास करने के तरीके की टेस्टिंग कर रहा है। बता दें कि इशसे पहले अगस्त में व्हाट्सएप ने चैट ट्रांसफर फीचर का ऐलान किया था। इसके बाद एप्पल के आइफोन में व्हाट्सएप न चलने को बड़ा अपडेट गत तीन सितंबर को सामने आया था।

तकनीक को बाइपास करने का प्रयास
टेक साइट WABetaInfo के अनुसार, हालिया बीटा के विश्लेषण से पता चलता है कि मैसेजिंग ऐप- WhatsApp भविष्य के अपडेट में चैट सेव करने का फीचर पेश कर सकता है। व्हाट्सएप इस फीचर को गायब हो रहे मैसेज फंक्शन (disappering messages) को बाइपास करने के तरीके के रूप में टेस्ट कर रहा है।

व्हाट्सएप मैसेज पढ़ने के बाद खुद गायब !
WhatsApp में Disappearing Messages सेटिंग को बाइपास करने के लिए Kept Message की टेस्टिंग की जांच हो रही है। इस विकल्प या टूल का इस्तेमाल करने पर मैसेज भेजे जाने और रिसिवर के देखने के निश्चित समय के बाद मैसेज को स्वचालित रूप से स्वत: नष्ट (automatically self-destruct) करने की अनुमति दी जा सकेगी।

चैट को फोल्डर में सेव करने का ऑप्शन
व्हाट्सएप यूजर्स सेटिंग के आधार पर 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिनों के बाद संदेशों को नष्ट करना चुन सकते हैं। अभी जिस अपडेट पर काम हो रहा है, यूजर्स के लिए लॉन्च होने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स को कुछ संदेशों को सहेजने का विकल्प मिलेगा संदेशों को चैट से हटा दिया जाएगा, लेकिन चैट एक अलग फ़ोल्डर में संग्रहित करने का विकल्प मिलेगा जिसे किसी भी समय देखा जा सकता है।

ग्रुप एडमिन का फैसला अंतिम
ग्रुप चैट में एडमिन अगर कोई सेटिंग नहीं बदलता तो चैट में शामिल सदस्य भी सहेजे गए व्हाट्सएप संदेशों को देख सकते हैं। जरूरी व्हाट्सएप अपडेट पर द सन डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप चैट की स्थिति में एडमिन के पास कथित तौर पर अंतिम शक्ति होगी। मैसेज को गायब करना है या सहेजना है ? ये फैसला ग्रुप एडमिन का होगा।

जुलाई से शुरू हुई चर्चा, अपडेट अब आया
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप डेस्कटॉप ऐप के बीटा वर्जन के स्क्रीनशॉट में एक विकल्प देखा गया है जिसमें लिखा है: "कोई भी चैट सहेज सकता है। ग्रुप एडमिन इसे सीमित कर सकते हैं (Anyone can keep or unkeep messages in the chat. Group admins can limit this)। यह भी दिलचस्प है कि तकनीकी खबरों को अपडेट करने वाली वेबसाइच WABetaInfo ने सबसे पहले जुलाई में kept messages feature की सूचना दी थी। हालांकि, एक अहम अपडेट इसी हफ्ते जारी किया गया है।

चैट को संदेश फ़ोल्डर से हटाने का भी विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि जो लोग अपने स्वयं के संदेशों को रिमूव करना चाहते हैं, वे बिना किसी बाधा के ऐसा कर सकें। WABetaInfo के अनुसार, गायब होने वाले संदेश (disappearing message) को सेव नहीं कर सकेंगे। हालांकि, लेखक बाद में चैट को संदेश फ़ोल्डर (kept messages folder) से हटाने का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि चैट बाद के लिए न रखा जा सके, जिससे कोई और भी उसे देख सके।

क्या कोई उनकी WhatsApp चैट देख रहा है ?
इस नए फीचर का मतलब ये हुआ कि व्हाट्सएप पर गायब होने वाले संदेश के लेखक ( authors of disappearing message) अंततः इस पर नियंत्रण रख सकेंगे कि यदि कोई उनकी चैट देख सकता है तो वह कौन होगा ? इससे आशंकाएं भी खत्म हो जाती हैं कि kept messages folder डिसअपीयर मैसेज के विकल्प को बेमानी बना सकते हैं।

Disappearing message का मकसद
WABetaInfo का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि kept messages फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा, क्योंकि अभी इस फीचर का विकास हो रहा है। Disappearing message का मकसद गोपनीयता में सुधार करना और जमा होने वाले संदेश के कारण भरने वाले उपकरण की दिक्कत दूर करना यानी स्पेस सेव करना है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications