Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WhatsApp iPhone के इन मॉडल्स पर चलेगा या नहीं, ऐप्पल ने बताया बड़ा अपडेट

अमेरिका में इस महीने Apple का इवेंट होना है। इसके बाद iPhone के कुछ मॉडल्स पर WhatsApp सपोर्ट नहीं मिलेगा। WhatsApp iPhone old models not compatible iphone 14 launch event on 7 sept cupertino

वॉशिंगटन, 3 सितंबर : WhatsApp iPhone के कुछ मॉडल्स पर नहीं चलेगा। ऐप्पल ने अपनी आगामी लॉन्च इवेंट से पहले बड़ा अपडेट दिया है। आने वाले दिनों में iPhone 14 Apple launch event में सबके सामने लाया जाएगा। आईफोन 14 के अनावरण से पहले ऐप्पल के हालिया अपडेट से पता चलता है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म- व्हाट्सएप आने वाले दिनों में कुछ पुराने आईफोन पर काम नहीं करेगा। आईफोन 14 से जुड़े ऐप्पल के आगामी लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी के एक बड़े ऐलान में कहा गया है कि कुछ पुराने आईफोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा। आगामी इवेंट में आईफोन 14 लाइनअप का अनावरण किया जाएगा।

इन आइफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

इन आइफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

WABetaInfo के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया, Mashable India के अनुसार 24 अक्टूबर से मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप iOS 10 और iOS 11 डिवाइस पर नहीं चलेगा। ऐसे में आइफोन 10 और 11 पर व्हाट्सएप सपोर्ट बंद होने के बाद यूजर्स अपने फोन पर व्हाट्सएप एक्सेस नहीं कर सकेंगे।

आईफोन 10 और 11 पर व्हाट्सएप नहीं चलेगा

आईफोन 10 और 11 पर व्हाट्सएप नहीं चलेगा

कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि व्हाट्सएप ने पहले से ही ऐसे iPhone यूजर्स को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे यूजर्स जो आइफोन 10 या आइफोन 11 संस्करण का उपयोग कर रहे हैं और व्हाट्सएप यूज करना जारी रखना चाहते हैं उन्हें अपने iPhones को अपग्रेड करना होगा।

एंड्रॉयड 4.1 वर्जन से आगे वाले जरूरी

एंड्रॉयड 4.1 वर्जन से आगे वाले जरूरी

व्हाट्सएप ने अपने हेल्प सेंटर की वेबसाइट पर घोषणा की थी कि आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप यूज करना चाहें तो उन्हें आईओएस 12 या इससे भी नए संस्करण का इस्तेमाल जरूरी होगा। Mashable India की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड फोन यूज कर रहे लोगों व्हाट्सएप यूज करने के लिए एंड्रॉयड 4.1 वर्जन या इसके बाद के वर्जन जरूरी होंगे।

आईफोन को अपडेट करना जरूरी

आईफोन को अपडेट करना जरूरी

ऐप्पल का कहना है कि आइफोन 10 और 11, यानी आईओएस 10 और आईओएस 11 संस्करण पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। बयान में कहा गया, अधिकांश ऐप्पल फोन में पहले से ही सबसे लेटेस्ट अपग्रेड इंस्टॉल हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पहले से नहीं है तो अपने आईफोन को अपडेट करना सबसे अच्छा होगा।

व्हाट्सएप पुराने आइफोन में चलता रहेगा

व्हाट्सएप पुराने आइफोन में चलता रहेगा

Mashable India के अनुसार, iPhone 5 और iPhone 5c केवल दो पुराने आईफोन मॉडल पर व्हाट्सएप चलना बंद नहीं होगा। बता दें कि Apple सात सितंबर को क्यूपर्टिनो में चार आइफोन फोन - iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च कर सकता है। टेक्नोलॉजी के जानकारों की मानें तो नया A16 चिपसेट देखना भी दिलचस्प होगा। इससे केवल प्रो वर्जन और नई स्मार्टवॉच को पावर मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+