WhatsApp अब कई भाषाओं में, ऐप में लैंग्वेज चेंज का ऑप्शन, एंड्रॉयड से आईफोन में चैट ट्रांसफर भी होगा : रिपोर्ट
मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स को और बेहतर अनुभव देने के लिए भाषा बदलने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा एंड्रॉयड से आईफोन में चैट ट्रांसफर भी होगा। whatsapp new features language change Android to iOS chat history transfer
नई दिल्ली, 27 अगस्त : WhatsApp यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले, ये सुनिश्चित करने के लिए नए फीचर्स ला रहा है। व्हाट्सएप यूजर्स किसी ग्रुप को खामोशी से छोड़ सकेंगे। पहले ग्रुप छोड़ने पर सार्वजनिक मैसेज जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। WhatsApp ने यूजर्स को ये अनुमति दी है कि उनके ऑनलाइन स्टेटस और स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग को कौन देख सकेगा ? इसका चुनाव कर सकें। सबसे ताजा बदलाव के तहत व्हाट्सएप अपनी पसंद की भाषा में भी उपलब्ध होगा। यूजर्स व्हाट्सएप की भाषा बदलने के बाद ऐप का और आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

WhatsApp में भाषा वाले फीचर
जल्द ही WhatsApp Users अपनी भाषा में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। WaBetaInfo ने बताया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नया फीचर जारी करेगा। इसके बाद यूजर्स को ऐप में भाषा बदलने की अनुमति मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का एंड्रॉयड वर्जन 2.22.19.10 यूजर्स को सेटिंग ऑप्शन में भाषा बदलने की इजाजत दे रहा है। इसके अलावा, जब भी आप ऐप को फिर से इंस्टॉल करते हैं, तो यूजर्स हर बार भाषा बदल सकेंगे।

नया डिज़ाइन किया गया स्वागत स्क्रीन
व्हाट्सएप में भाषा बदलने के फीचर पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, WhatsApp में एक नया डिज़ाइन किया गया स्वागत स्क्रीन देखा जा सकेगा। फिलहाल वेलकम स्क्रीन कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में और भाषा वाले फीचर को अधिक यूजर्स तक पहुंचाने की योजना है।

एंड्रॉयड से एप्पल सुरक्षित चैट ट्रांसफर
व्हाट्सएप का कहना है कि मैसेजिंग ऐप अधिक यूजर्स के अनुकूल हो, उन्हें बेहतर अनुभव मिले, ये सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप नई सुविधाएं ला रहा है। WaBetaInfo ने बताया कि व्हाट्सएप पर आधिकारिक चेंजलॉग के भीतर Chat History को एंड्रॉयड से एप्पल (iOS) में ट्रांसफर किया जा सकेगा। आईओएस संस्करण से भी एंड्रॉयड फोन में सुरक्षित चैट ट्रांसफर किया जा सकेगा। फीचर के बारे में WhatsApp की औपचारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। पिछले महीने भी इस फीचर के बारे में व्हाट्सएप की ओर से ट्वीट किया गया था।
यहां देखें व्हाट्सएप का ट्वीट
व्हाट्सएप ने एक महीने पहले क्या कहा
WhatsApp चैट इतिहास को Android से iOS और इसके विपरीत iOS से Android में ट्रांसफर करने का फीतर मिलेगा। विगत 22 जुलाई के इस ट्वीट में व्हाट्सएप (@WhatsApp) ने कहा, अब व्हाट्सएप यूजर्स को अपने पसंदीदा उपकरणों पर स्विच करने की आजादी मिलेगी।

इन फीचर्स पर भी हो रहा है काम
गौरतलब है कि व्हाट्सएप इससे पहले तीन नए फीचर अनाउंस कर चुका है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp चैट लिस्ट में स्टेटस अपडेट देखने और ग्रुप चैट में मैसेज भेजने वालों की प्रोफाइल पिक्चर्स प्रदर्शित करने जैसे लुभावने फीचर्स पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp किसी ग्रुप के सदस्यों को यह बताने के लिए भी एक फीचर पर काम कर रहा है कि पिछले 60 दिनों में किसने WhatsApp Group छोड़ा या किसे हटाया गया। खबरों के मुताबिक व्हाट्सएप ऐप पर कैमरा शॉर्टकट बदलने के लिए भी तैयार है। अभी जहां कैमरा शॉर्टकट दिखता है, वहां कम्युनिटी फीचर दिखेगा। कैमरा शॉर्टकट Welcome Screen पर दाएं कोने में ऊपर की तरफ (top right corner) दिखेगा।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications