JNU के अफगानी छात्रों का क्या होगा ? वीजा खत्म हो रहा है और देश लौट नहीं सकते
नई दिल्ली, 15 अगस्त: भारत में रह रहे अफगानी नागरिक इस समय अजीब स्थिति में फंसे हुए हैं। कुछ का वीजा खत्म होने वाला है तो कोई अफगानिस्तान में रह रहे अपने परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सब यह समझते हैं कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रह गया है और वह वहां चाहकर भी लौट नहीं सकते। ऐसे अफगानी नागरिकों में जेएनयू में पढ़ने वाले छात्र भी हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके हालातों को देखते हुए अगर उनका वीजा अवधि बढ़ा दिया जाए तो उनके लिए फिलहाल रास्ता निकल सकता है। लेकिन, परेशानी तब पैदा होगी, यदि उनका पासपोर्ट भी लैप्स कर जाएगा।

जेएनयू के 22 अफगानी छात्रों का खत्म हो रहा है वीजा
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कम से कम 22 अफगानी छात्र अपने देश वापस नहीं लौटना चाहते और वह अपने कोर्स के जरिए वीजा की मियाद बढ़वाना चाहते हैं। इन अफगानी छात्रों की चिंता ये है कि कुछ ही महीनों में इनका वीजा एक्सपायर करने वाला है। इनमें से ज्यादातर का वीजा दिसंबर से पहले खत्म हो रहा है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार तालिबान के काबुल पहुंचने की वजह से वहां जो विस्फोटक स्थिति बनी हुई है, उसके चलते लौटने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही। इसलिए पीएचडी जैसे कोर्स के जरिए ये चाहते हैं कि इनका वीजा बढ़ा दिया जाए। जेएनयू के एक छात्र ने कहा है, 'अफगानिस्तान जैसे युद्धग्रस्त देश में ज्यादातर लोग पूरी तरह से बेरोजगार हैं और मौत या पकड़े जाने से भागने की कोशिश कर रहे हैं।'

मुझे इस समय सही नहीं पता कि क्या करना है-जेएनयू छात्र
टर्मिनल स्टूडेंट के सामने दिक्कत ये है कि उन्हें 23 सितंबर तक हॉस्टल खाली करने पड़ेंगे और पैसों की तंगी के चलते वह कैंपस से बाहर रहने को लेकर अनिश्चित हैं। जलालुद्दीन नाम के एक छात्र ने कहा, 'वहां के हालात बहुत ही खराब हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन हमारी हालत को समझेगा और मेरा वीजा परमिट बढ़ा देगा। यही नहीं विदेश छात्रों के लिए जेएनयू से पीएचडी करना भी बहुत महंगा है और गरीब परिवार वालों के लिए निश्चित ही कोई रास्ता नहीं है। वैसे मुझे इस समय सही नहीं पता कि क्या करना है।' अगर स्टूडेंट वीजा खत्म हो जाता है तो कोई नए परमिट मिलने तक न तो कोई काम कर सकता है और न ही पढ़ाई ही कर सकता है। यही नहीं, यह भी इसपर निर्भर है कि पासपोर्ट की मियाद ना खत्म हो। क्योंकि, स्टडी परमिट भी पासपोर्ट की अवधि खत्म होने के बाद नहीं बढ़ाई जा सकती।

अगर मैं वापस लौटूंगा तो वे मुझे पकड़ लेंगे-जेएनयू छात्र
इंटरनेशनल रिलेशन एंड एरिया स्टडीज के एक छात्र शाफिक सुल्तान ने एएनआई से कहा है, '31 दिसंबर को मेरा वीजा खत्म हो जाएगा। जब मैं यहां पढ़ने आया उससे पहले मैं सरकारी कर्मचारी था। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि अगर मैं वापस लौटूंगा तो वे मुझे पकड़ लेंगे। मेरा परिवार उस इलाके में रहता है, जिसपर तालिबान ने कब्जा कर लिया है, मैं डेढ़ हफ्तों से उनसे संपर्क नहीं कर पाया हूं। टेंशन बढ़ता जा रहा है, हमें निश्चित रूप से मदद चाहिए।' अली अशगर नाम के एक और अफगानी छात्र ने बताया कि 'मैंने एक सप्ताह पहले अपने पिता से बात की थी, उन्होंने कहा था कि मेरा परिवार दूसरे इलाके में भाग रहा है, क्योंकि तालिबान ने हमारे शहर पर कब्जा कर लिया है। वे नहीं चाहते कि मैं लौटूं, लेकिन विदेशी छात्रों के लिए फी स्ट्रक्चर बहुत ज्यादा है, जो कि बिना परिवार की सहायता से हम नहीं दे सकते। जबकि, मेरा परिवार भी पूरी तरह से बेरोजगार है।' इस बीच पिछले 14 अगस्त को जेएनयू ने कहा था कि कुछ छात्रों ने कैंपस लौटने की गुजारिश की है, जो कि को कोविड-19 के चलते बंद है। इस पर विचार किया जा रहा है।

अल्लाह हमारी रक्षा करें- अफगानी दुकानदार
काबुल पर तालिबान के कब्जे से सिर्फ अफगानी छात्र ही परेशान नहीं हैं। दिल्ली में कारोबार करने वाले अफगानी नागरिक भी अपने परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं। लाजपत नगर में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार अहमद ने कहा है, 'हर दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हम अपने परिवार वालों को लेकर परेशान हैं, जो अफगानिस्तान में रह रहे हैं। अल्लाह हमारी रक्षा करें।'
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications