रेल बजट में छुक-छुक करती आयेंगी सीएनजी ट्रेनें!
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु जब अपना रेल बजट आगामी 26 फरवरी को पेश करेंगो तो उसका चरित्र बीते सालों से कुछ हटकर हो सकता है। उनके फोकस होगा कि कैसे रेलों को सीएनजी गैस पर चलाया जाए, अक्षय उर्जा का इस्तेमाल रेलवे में किस तरह से बढ़े और रेलवे स्टेशनों में पानी की व्यवस्था किस तरह से बेहतर हो।

रेलवे बोर्ड के जानकारों ने बताया कि सुरेश प्रभु इस बात पर भी जोर देंगे ताकि रेलवे बड़े स्तर पर जल संरक्षण करे और वाटर री-साइक्लिंग प्लांट स्थापित करे। सूत्रों का कहना है कि सोलर एनर्जी से रेल के डिब्बों को किस तरह से रोशन किया जाए इस बारे में भी उनके बजट में फोकस हो सकता है। वे इस बाबत नए संयंत्रों की स्थापना की घोषणा कर सकते हैं।
नरेंद्र मोदी की स्पष्ट छाप
जानकार मानते हैं कि रेल बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट छाप दिखाई देगी। पिछले नौ महीनों के कार्यकाल में मोदी ने स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल डेवलपमेंट जैसे अनेक मिशनों की सौगात दी है। इन्हें रफ्तार देने में आम बजट के साथ-साथ रेल बजट की भी अहम भूमिका होगी।
रेल बजट में स्वच्छ भारत अभियान का दिखाई देगा। इस पर पिछले रेल बजट से ही काम शुरू हो चुका है। इसके तहत 50 चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर सफाई का जिम्मा पेशेवर एजेंसियों को दिया जा रहा है।
सुरेश प्रभु रेलवे कोचिंग डिपो,वर्कशाप और रेलवे फैक्ट्रियों में जल संरक्षण की भी बड़ी व्यवस्था करने की घोषणा कर सकते हैं। दरअसल देश के बहुत से रेलवे स्टेशनों में गर्मियों में पानी की बहुत कमी महसूस होती है। इन स्टेशनों में पानी की व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications