क्या थी याकूब मेमन की आखिरी ख्वाहिश, कैसे हुई पूरी
नागपुर। मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दे दी गयी है। लेकिन फांसी से पहले याकूब मेमन की आखिरी इच्छा पूछी गयी तो उसने अपनी बेटी से आखिरी बार बात करने की इच्छा जाहिर की।
याकूब से जब फांसी से पहले पूछा गया कि आखिरी इच्छा क्या है तो उसने कहा, "मैं अपनी बेटी से बात करना चाहता हूँ"। मेमन की इस इच्छा को पूरा किया गया और फोन पर उसकी बात उसकी बेटी से करायी गयी। याकूब के भाई ने बताया कि वह अपनी बेटी से बात करके काफी राहत और सुकून महसूस कर रहा था।
याकूब मेमन: जानिए कैसी रही मौत से पहले की रात
याकूब मेमन के भाई जिन्हें याकूब का शव सुपुर्द किया गया उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मेमन ने आखिरी बार अपनी बेटी से बात की थी। वहीं जब आखिरी बार याकूब से मिलने उसका परिवार नगपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था तो यह मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक चली थी। वहीं सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान याकूब काफी रोया भी था।













Click it and Unblock the Notifications