हिलेरी और ट्रंप के बारे में सनी लियोनी ने ये क्या कह दिया
मशूहर एक्ट्रेस सनी लियोन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में इस बार दोनों ही उम्मीदवारों डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को कहा पागल। राष्ट्रपति बराक ओबामा को याद करेंगे लोग।
मुंबई। सनी लियोन न सिर्फ पर्दे पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह कई मौकों पर अपने बेबाक बयानों और राय के लिए भी काफी मशहूर हैं।
पॉर्न इंडस्ट्री से लेकर सेक्स तक अपनी राय रखने वाली सनी ने इस बार अमेरिकी चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई से पब्लिश होने वाले टेबलॉयड मिड डे ने सनी की चुनावों को लेकर उनकी राय को प्रमुखता से जगह दी है।
सनी मानती हैं कि सभी को इस बात का पता रखना चाहिए कि उनके देश में क्या हो रहा है या फिर क्या होगा। जानना चाहते हैं कि सनी ने क्या कहा है तो फिर पढ़िए यह रिपोर्ट।

एक पागल तो दूसरा महापागल
सनी ने कहा है कि वह कुछ ही दिनों पहले अमेरिका से लौटकर आई हैं। उनकी मानें तो कोई भी अमेरिका में चुनावों पर बात ही नहीं करना चाहते हैं। सनी के मुताबिक चाहे डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन हों या फिर रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप, दोनों में ही कुछ न कुछ कमियां हैं। सनी कहती है कि एक पागल है तो दूसरा महापागल।

किसे चुनें, सबसे मुश्किल सवाल
सनी कहती हैं कि हर किसी के दिमाग में एक बड़ा सवाल है कि कौन किससे कितना बुरा है और किसे चुना जाए? लोकतंत्र में हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि कौन बेहतर काम करेगा। हिलेरी और ट्रंप दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर गलत हैं। अमेरिका में लोग इस दुविधा में हैं दो बुरे लोगों में बेहतर कौन साबित होगा।

राय बदल लेते हैं लोग
सनी के मुताबिक डिनर पर बातचीत के दौरान या फिर अनौपचारिक मीटिंग में कोई कहता, 'मैं हिलेरी क्लिंटन को वोट दूंगा।' दूसरा कहता, 'मैं ट्रंप के लिए वोट डालूंगा।' इसके बाद लोगों में अजीब सी बेचैनी रहती और फिर कमेंट आते , 'मुझे हिलेरी से नफरत है,' 'मुझे डोनाल्ड ट्रंप से नफरत है।' सनी की मानें तो हर बार किसी न किसी ने वोट जरूर डाला है लेकिन इस बार एक अजीब सा कंफ्यूजन है कि वोट किसे दिया जाए।

ओबामा को याद करेगी दुनिया
सनी कहती हैं कि सभी लोग इस बात से वाकिफ हैं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को दुनिया हमेशा याद करेगी और उन्हें एक राष्ट्रपति के तौर पर हमेशा मिस किया जाएगा। हालांकि सनी ने राष्ट्रपति ओबामा के हेल्थकेयर की आलोचना भी की और कहा कि ओबामा हेल्थकेयर उनकी कुछ ऐसी नीतियों में से हैं जो एकदम असफल साबित हुईं।

अच्छा नेता बनने की कोशिश करें
सनी ने कहा कि न तो क्लिंटन और न ही ट्रंप अमेरिका की जरूरतों के मुताबिक एक राष्ट्रपति साबित होने वाले हैं। दोनों सिर्फ खुद को एक बेहतर नेता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं और देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications