गुलाम नबी आजाद की सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

जी-23 नेताओं पर कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद की सोनिया गांधी से मुलाकात एक स्वागत योग्य कदम है।

नई दिल्ली, 19 मार्च। जी-23 नेताओं पर कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद की सोनिया गांधी से मुलाकात एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि आजाद ने कहा है कि वह पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं।

Mallikarjun Kharge

Recommended Video

    Sonia Gandhi-Ghulam Nabi की मुलाकात पर क्या बोले Mallikarjun Kharge ? | वनइंडिया हिंदी

    गुलाम नबी आजाद के सोनिया गांधी से मिलने के एक दिन बाद खड़गे ने कहा, 'यह एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद सालों से पार्टी में हैं और वह सब कुछ जानते हैं, इसलिए उन्होंने वहां हस्ताक्षर करने वालों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी को साथ रखने की बात कही है। यह एक अच्छा संकेत हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत रखना चाहते हैं।'

    हार के लिए केवल गांधी परिवार जिम्मेदार नहीं
    खड़गे ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी एक साथ आएं। हम सभी जिम्मेदार हैं, केवल गांधी परिवार का नाम लेना सही नहीं है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कई लोगों ने ऐसा कहा।

    जी-23 की बैठक से कांग्रेस में मची खलबली
    बता दें कि पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद लगातार हुई जी-23 समूह की बैठक ने कांग्रेस के अंदर खलबली पैदा कर दी है। कांग्रेस कार्य समिति ने चुनावों में पार्टी की हालिया हार पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बैठक की, जहां पार्टी ने सोनिया गांधी से पार्टी का नेतृत्व करने का आग्रह किया। वहीं सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों (जहां हाल ही में चुनाव हुए) के कांग्रेस प्रमुखों को हटा दिया है।

    यह भी पढ़ें: सुल्ताना ने प्रेमी समीर से करवाई पति की हत्या, पायजेब बेचकर शराब पीने के लिए दिए रुपए

    क्या नेतृत्व परिवर्तन चाहते है आजाद
    जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद से जब पूछा गया कि क्या वह पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं तो उन्होंने कहा नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है। जब सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति को छोड़ने की पेशकश की थी, तब हम सभी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था। हमारी चर्चा इस बात को लेकर है कि पार्टी में चुनाव कब होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+