चीनी सेना में दहशत पैदा कर देगा भारत का Zorawar, देश का पहला Mountain Tank साल के अंत तक हो जाएगा तैयार

Zorawar Light Tank: यह स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लाइट टैंक है। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।

Drdo Zorawar Tank

Zorawar Tank: डीआरडीओ और निजी क्षेत्र की फर्म एल एंड टी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा देश का पहला Mountain Light Tank जोरावर इस साल के अंत तक चीन के साथ उच्च ऊंचाई वाली पहाड़ी सीमा में परीक्षणों के लिए तैयार हो जाएगा। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए DRDO के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टैंक के इस साल के अंत तक परीक्षण के लिए तैयार होने की उम्मीद है और इसे तुरंत लद्दाख सेक्टर में हमारे अपने परीक्षणों के लिए भेजा जाएगा। एक बार जब हम तैयार हो जाएंगे, तो हम इसे उपयोगकर्ता परीक्षणों के लिए सेना को सौंप देंगे।

सबसे पहले जानें क्या है जोरावर टैंक( Zorawar Tank)
जोरावर (Zorawar Tank) का मतलब पंजाबी भाषा में बहादुर और ताकतवर होता है। यह भारतीय सेना का अत्याधुनिक Light Tank है। इस टैंक को इस तरह से बनाया जा रहा है कि इसपर बड़े से बड़े हथियार का असर न हो। इसे चीनी सीमा पर तैनात किया जाएगा। इसके अंदर आधुनिक संचार तकनीक लगाई जा रही है। इसकी मुख्य तोप 120 मिलिमीटर की होगी। इसमें ऑटोमैटिक लोडर भी फिट किया जा रहा है। इसमें रिमोट वेपन स्टेशन होगा, जिसमें 12.7 मिलिमीटर की हैवी मशीन गन इस पर तैनात होगी।

मौजूदा ऑर्डर 59 टैंको के लिए
मौजूदा ऑर्डर इनमें से 59 टैंकों के लिए है, लेकिन ऑर्डर 600 टैंकों तक जा सकता है। कच्छ क्षेत्र के रण और रेगिस्तानी इलाकों में संचालन के लिए इन टैंकों का उपयोग करने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है, जहां वे उच्च गति से प्रहार कर सकते हैं।

चीनी सेना में दहशत पैदा कर देगा यह लाइट टैंक
हाई एल्टीट्यूड यानी अधिक ऊंचाई पर प्रहार करने के लिए इस टैंक का निर्माण किया जा रहा है। तवांग हो या लद्दाख दोनों ही जगहों पर यह दुश्मन पर यह कहर बरपाएगा। जोरावर लाइट टैंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन इंटीग्रेशन, एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम, हाई डिग्री ऑफ सिचुएशनल अवेयरनेस जैसी तकनीके होंगी। इसके अलावा इसमें मिसाइल फायरिंग की कैपिसिटी भी होगी। इसमें दुश्मन के ड्रोन्स को मार गिराने की यंत्र, वॉर्निंग सिस्टम भी लगे होंगे। यानी यह मीडियम बैटल टैंक्स के बजाय भारतीय सेना की ज्यादा मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+