What is Water Yoga: जानें जल योग क्या है, क्या हैं इसके फायदे? गुजरात में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
Water Yoga: भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अब देश से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र में योग दिवस पर लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। महाराष्ट्र में महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर जहां योग किया। वहीं इसी बीच गुजरात के राजकोट में लोगों ने जल योग (Water Yoga) किया। चलिए जानते हैं जल योग क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
जब हम पानी के अंदर योगासन करते हैं तो इसे जल योग कहा जाता है। तालाब या स्विमिंग पूल में ठंड या हल्का गर्म पानी में लोग हर तरह के आसन करते हैं। हालांकि, गर्मी के महीने में लोग ठंडा पानी ही पसंद करते हैं। जल के अंदर आप कई तरह के योग कर सकते हैं। वृक्षासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कोणासन और गरुड़ासन हैं।

जल योग के फायदे
जल योग के कई फायदे हैं। पानी के अंदर कोणासन करने से शरीर की थकान कम हो जाती है। इसके अलावा शरीर के हर दर्द से निजात मिलता है। वहीं पानी के अंदर गरुड़ासन करने से शरीर फुर्तीला होता है। इसके अलावा लंबाई बढ़ाने, एकाग्रता बढ़ाने में मददगार होता है। पानी के अंदर वृक्षासन करने से आपका शरीर पर पूरा बैलेंस होगा। रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ सीधी होगी। वजन कम करने के साथ तनाव से निजात मिलेगी। वहीं पानी के अंदर ताड़ासन करने से चिड़चिड़ापन से निजात मिलता है। लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग ठीक ढंग से होगी।
पानी के अंदर योग करने से इन बीमारियों से मिलेगी छुटकारा
स्ट्रेस , एंजाइटी, हार्ट प्रॉब्लम, लिवर, किडनी, कैंसर सहित कई रोगों से निजात पाना चाहते हैं कि पानी में बैठकर प्राणायाम करें। इससे आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications