इस चुनाव में वोटरों को दी जाने वाली फोटो वोटर स्लिप, कैसे आएगी आपके काम

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप जारी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश है कि चुनाव से पहले वोटरों को फोटो वोटर स्लिप जारी कर दिए जाएं।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसी के साथ कई नई बातें भी इन चुनावों में नजर आएगी जिसका जिक्र चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। चुनाव आयोग ने बताया कि इस चुनाव वोटरों को फोटो वोटर स्लिप दिए जाएंगे। आखिर क्या है फोटो वोटर स्लिप और क्यों ये अहम है...?

आखिर क्या है फोटो वोटर स्लिप, जानने के लिए क्लिक करें...

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप जारी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव से पहले वोटरों को फोटो वोटर स्लिप जारी कर दिए जाएं। ये फोटो वोटर स्लिप मतदाताओं से जुड़ा अहम पहचान पत्र होगा, जिससे मतदान केंद्र पर उनकी पहचान की जा सके। चुनावी प्रक्रिया को और आसान बनाने और वोटरों की पहचान करने में आने वाली परेशान की दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने फोटो वोटर स्लिप की सुविधा मुहैया कराई है। इसके जरिए मतदाता अपनी पहचान पोलिंग बूथ पर आसानी साबित कर सकेंगे। फोटो वोटर स्लिप की क्वालिटी का खास ध्यान रखा गया है, साथ ही इसके डिजाइन को ऐसा बनाया गया है जिससे इसमें ज्यादा जानकारी दी जा सके।

इस चुनाव में वोटरों को दिया जाएगा फोटो वोटर स्लिप, जानिए इसकी खूबियां...

वर्तमान में फोटो वोटर स्लिप में छोटी तस्वीर इस्तेमाल की जाती है। इस बार इसकी क्वालिटी और साइज को बढ़ाया गया है। इसके साथ-साथ इसमें वोटरों के सहूलियत के मुताबिक पोलिंग स्टेशन की स्थिति और चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारी, क्या करें/ क्या न करें का जिक्र भी होगा। इसके साथ-साथ आधिकारिक फोटो वोटर स्लिप ए-4 साइज के आधे हिस्से में छपे होंगे यानी करीब 8 इंच/6 इंच के साइज में होगा। इसमें अच्छी क्वालिटी के पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्देश के मुताबिक फोटो वोटर स्लिप की प्रिंटिंग क्वालिटी उच्च श्रेणी की होनी चाहिए, जिससे तस्वीर के साथ-साथ उसमें दी गई जानकारी साफ-साफ नजर आ सके।
इसे भी पढ़ें:- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: इस बार के मतदान में नया क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+