पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: इस बार के मतदान में नया क्या है?

पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें 133 विधानसभा सीटें, सुरक्षित सीटें हैं। पांचों राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे।

नई दिल्ली। आखिरकार चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांचों राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इन चुनावों को लेकर जानकारी सबके सामने रखी। इस बार चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों को लेकर खास रणनीति बनाई है। चाहे पोलिंग बूथ की सुरक्षा से जुड़े मामले हों या फिर उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा हो चुनाव आयोग सभी बातों को ध्यान में रखा है। पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें 133 विधानसभा सीटें, सुरक्षित सीटें हैं। पांचों राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे। पांचों राज्यों में होने जा रहे चुनावों में चुनाव आयोग ने कई नई बातों को शामिल किया है। चलिए नजर डालते हैं वो खास बातें जो इन चुनावों में पहली बार शामिल की गई है...

new rule

इस बार के मतदान में नया क्या?

1- वोटरों को दिए जाएंगे फोटो वोटर स्लिप
2- 5 राज्यों में कुल 1 लाख 85 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे
3- वोटर असिस्टेंस बूथ बनाए जाएंगे
4- वोटरों को वोटर आईकार्ड दिए जा रहे हैं
5- रंगीन वोटर गाइड सभी परिवार को पर्ची के साथ दिए जाएंगे
6- इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सभी सीटों पर इस्तेमाल होगा
7- कई सीटों पर ईवीएम में उम्मीदवार के नाम के साथ फोटो भी दिखेगा
8- ईवीएम पर नोटा का भी इस्तेमाल कर सकेंगे वोटर
9- कुछ जगह महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ
10- गोवा में वोटर जान पाएंगे किसे वोट दिया
11- नामांकन के वक्त उम्मीदवार को फोटो देना जरूरी होगा
12- हर पोलिंग स्‍टेशन पर चस्‍पा होंगे चार पोस्‍टर, जिसमें लिखें होंगे मतदात संबंधित निर्देश
13- करीब-करीब 100 फीसदी मतदाताओं के पास हैं फोटो वाले वोटर आईडी कार्ड
14- गोवा-मणिपुर में उम्मीदवारों की खर्च सीमा 20 लाख
15- यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में उम्मीदवारों की खर्च सीमा 28 लाख
16- उम्मीदवारों को बताना होगा कि उनके ऊपर बिजली, पानी, किराया का कोई बकाया नहीं हो
17- उम्मीदवारों को बताना होगा कि वो विदेशी नागरिक नहीं हैं
18- 20 हजार से ज्यादा खर्च चेक से करना होगा
19- 20 हजार का चंदा-लोन चेक-ड्राफ्ट से लेना होगा
20- पार्टी उम्मीदवार के टीवी-चैनल पर सख्ती, इसका खर्चा चुनावी खर्चे में शामिल होगा
21- अलग बैंक अकाउंट खोलकर उम्मीदवार खर्च कर पाएंगे
22- उम्मीदवार प्लास्टिक की सामग्री इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
23- चुनाव में शोर नहीं इसका ध्यान भी उम्मीदवारों को रखना होगा
24- इन चुनावों में चुनाव आयोग सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करेगा। उस पर रिएक्ट करेगा।
25- वोटर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा
26- स्थानीय पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों की तैनाती
27- पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर करेंगे वोटिंग
इसे भी पढ़ें:- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए किस राज्य में किस तारीख को होगी वोटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+