अमेठी में एक राइफल फैक्ट्री है जो पाकिस्तानी... स्मृति ईरानी ने पाक नेता और राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और पाकिस्तानी नेता पर हमला बोला है। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेत्री ने कहा कि अब तक मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ही चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा 'आप पाकिस्तान को संभाल नहीं सकते, आप अमेठी की चिंता कर रहे हैं?' अगर मेरी आवाज़ पाकिस्तानी नेता तक पहुंच रही है, तो मैं कहना चाहती हूं कि यह अमेठी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AK 203 राइफलों की फ़ैक्ट्री बनाई है। उस राइफल का इस्तेमाल सीमा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारने के लिए किया जाता है।"

Smriti Irani pakistan

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, "आज मैं पूछना चाहती हूं, 'पाकिस्तान और राहुल गांधी के बीच यह क्या रिश्ता है? देश में चुनाव चल रहे हैं, लेकिन आप (राहुल गांधी) उनसे समर्थन प्राप्त कर रहे हैं और इसकी निंदा नहीं की।" उन्होंने आगे कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, 'चुनाव चल रहा है देश में, समर्थन मिल रहा है आपके विदेश में', जिसका मोटे तौर पर मतलब है "देश में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन आप विदेशी धरती से समर्थन हासिल कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि पछले सप्ताह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी की तारीफ की थी। फवाद का ये पोस्ट भारत में चुनावी मुद्दा बन गया। पिछले दिनों पीएम मोदी ने भी इसे लेकर पाकिस्तान और कांग्रेस पर निशाना साधा था।

उन्होंने गुजरात में एक रैली में कहा, 'आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। आपको पता चला होगा कि कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी फवाद चौधरी पर हमला बोला था, केंद्रीय मंत्री ने एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि वे हमारे चुनाव में पक्ष ले रहे हैं, अपने आपको (पाकिस्तान) पहले ठीक करो, 8 बजे के बाद बिजली बंद कर देते हो।

हरदीप पुरी ने पिछले साल जून में पाकिस्तान के उस दौरा का जिक्र कर रहे थे जब नकदी संकट से जूझ रहे देश ने एनर्जी बचाने के लिए रोजाना रात 8 बजे के बाद मार्केट और कॉमर्शियल सेंटर्स को बंद करने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+